Download App

Latest News

समावेशी की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम : अब मुफ्त यात्रा में यात्रा कर सकेंगे ट्रांसजेंडर, प्रस्ताव पर लगी मुहरताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

पाकिस्तान क्रिकेट में उबाल : बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन पर फूट पड़े कामरान, बोले- क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुरा कर लाने का है इरादा

बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन पर फूट पड़े कामरान, बोले- क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुरा कर लाने का है इरादा
G

Ganesh Sir

Mar 16, 202612:49 PM

इस्लामाबाद। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है। तीन मैचों की इस सीरीज के निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस हार ने न सिर्फ पाकिस्तानी टीम की कमजोरियों को उजागर किया बल्कि पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों के गुस्से को भी भड़का दिया। सबसे तीखी प्रतिक्रिया पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल की ओर से आई, जिन्होंने टीम मैनेजमेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर खुलकर हमला बोला।

एक टीवी शो में बोलते हुए अकमल ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर लगातार गिरता जा रहा है और टीम का प्रदर्शन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के लायक नहीं दिख रहा। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि अगर यही हाल रहा तो नीदरलैंड्स जैसी टीम भी पाकिस्तान को आसानी से चुनौती दे सकती है। अकमल के मुताबिक, टीम की रणनीति, चयन और नेतृत्व सबकुछ सवालों के घेरे में है।

अकमल ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब टीम मैदान पर जीत नहीं पा रही, तो क्या अब आईसीसी ट्रॉफी “चुरा कर” लाने का इरादा है। उनका यह बयान उस पुराने विवाद की ओर इशारा करता है जब एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से हार के बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

रणनीति पर सवाल उठाते हुए अकमल ने कहा कि निर्णायक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेकर बड़ी गलती की। उनका मानना था कि पिच पूरी तरह बल्लेबाजी के अनुकूल थी और अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता तो 350 रन तक का विशाल स्कोर खड़ा कर सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास आखिर में धीमे पड़ गए, जिसकी वजह से स्कोर 290 तक ही सीमित रह गया।

मैच में पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने शानदार शतक जरूर लगाया, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी पारी बिखर गई। आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज सिर्फ दो रन ही बना सके और मैच हाथ से निकल गया। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम की आलोचना तेज हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम का सफर निराशाजनक रहा था और अब बांग्लादेश से सीरीज हार ने संकट को और गहरा कर दिया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
पाकिस्तान क्रिकेट में उबाल : बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन पर फूट पड़े कामरान, बोले- क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुरा कर लाने का है इरादा