Download App

Latest News

पाकिस्तानः बम धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा : बन्नू में टाइम बम फटने से दो की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, मृतकों में एक बच्चा भीअय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलनामप्र राज्यसभा चुनाव : दिग्गी की सीट से अजा-अजजा नेता को उच्च सदन भेज सकती है कांग्रेस, दावेदारों की है लंबी लाइनमप्र विस के बजट सत्र का आगाज : राज्यपाल के अभिभाषण में रोड़ा बना विपक्ष, देवड़ा पर टिकी जनता की निगाहें, पौने पांच लाख करोड़ का हो सकता है बजट राजस्थान में हादसाः : भिवाड़ी में केमिकल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भड़की भीषण आग,जिंदा जल गए मजदूर, मौजूद थे 25 श्रमिक, दो के फंसे होने की आशंका

टी20 वर्ल्ड कप 2026ः ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ काटा गदर : सूर्या ब्रिगेड के सामने नतमस्तक हुए आगा के धुंरधर, मिली करारी हार

सूर्या ब्रिगेड के सामने नतमस्तक हुए आगा के धुंरधर, मिली करारी हार
a

admin

Feb 16, 202612:02 PM

कोलंबो। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 114 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 77 रन की तूफानी पारी खेली।

इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157ध्5 का स्कोर बनाया था।

रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की।

ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चैकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया।

भारतीय टीम 126 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 3 चैकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder