Download App

Latest News

आरएसएस चीफ ने संघ को बताया विश्व का अनोखा संगठन : बेंगलुरू में बोले- भारत समेत कई देशों में कर रहा समाजसेवी कार्यपीएफआई-एसडीपीआई की 67.03 करोड़ की संपत्तियां कुर्क : ईडी का बड़ा एक्शन, इनके नाम पर दर्ज थीं सभी प्रापर्टीराहुल के मप्र दौरे पर सीएम का जोरदार हमला : चुनावी सभा में मोहन बोले- इंडी की हार सुनिश्चित, इसलिए घूम रहे पचमढ़ी की वादियों मेंतीन युवकों ने 14 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : मऊगंज में गैंगरेप का शर्मनाक मामलाः स्कूल में मिली बेसुध, स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं दिखाई मानवीयतापहले चरण में लालू-राहुल का सूपड़ा हुआ साफ : शाह की हुंकार- बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए बनाएगा सरकारएसआईआर को लेकर मप्र में सियासी घमासानः : मप्र कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को लिया निशाने पर, दिग्गी ने लगाए गंभीर आरोप, जीतू भी बोलेबिहार के शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : एनडीए पर प्रियंका का हमला, पीएम और छोटे दलों पर भी किया वारप्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं ये आसन : कई समस्याओं से दिलाता है निजात अनुपम खेर के वीडियो ने जीता फैंस का दिल : दुलारी देवी पर लगा यह गंभीर का इल्जाम, अभिनेता की मां ने दिया बेगुनाही का सबूतसंसद का शीत सत्र 1 दिसंबर से : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 19 दिनों तक होंगे जतना के हित में काम, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष फिर कर सकता है हंगामा

एशियाई चैंपियनशिप में मप्र की बेटी ने रचा इतिहास : अनुज्ञा ने जापानी खिलाड़ी को परास्त कर देश के लिए जीता कांस्य

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 05-11-2025 11:21 PM

अपडेटेड : 05-11-2025 05:51 PM

भोपाल। जापान के टोक्यो शहर में 2 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनुज्ञा शर्मा ने देश को कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। चैम्पियनशिप में अनुज्ञा ने अपनी कैटेगरी - 220 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापान की खिलाड़ी को परास्त कर यह पदक अर्जित किया। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें बधाई दी है।

कूडो की एशियाई चैंपियनशिप टोक्यो, जापान के लिए 2 और 3 अगस्त, 2025 को एथलेटिका जिम सूरत, गुजरात में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में अनुज्ञा शर्मा का चयन हुआ, जिसमें अनुज्ञा शर्मा ने फाइट जीतकर एशियाई चैंपियन शिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। सिलेक्शन ट्रॉयल में देश के कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों को दी थी शुभकामनाएं

कूडो इंडिया टीम के जापान रवाना होने से पहले 30 अक्टूबर को अक्षय कुमार ने टीम इंडिया से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। भारतीय कूडो टीम हांशी मेहुल वोहरा के नेतृत्व में 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई से टोक्यो के लिए रवाना हुई। हांशी मेहुल वोहरा और कूड़ो एसोसिएशन आॅफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद एजाज खान ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में ही अनुज्ञा ने यह उपलब्धि अर्जित की है।

अनुज्ञा की कड़ी मेहनत और जुनून ने देश को किया गौरवान्वित

कूड़ो खेल में शाजापुर की प्रतिभावान खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा की लगन, कड़ी मेहनत और जुनून की बदौलत मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है। शाजापुर की बेटी ने टोक्यो में भारत का झंडा फहराकर अपने दादा मनोहर लाल शर्मा, दादी स्व. चंद्रकला शर्मा, अपनी माता शीलू शर्मा, पिता राजीव लोचन शर्मा के स्वप्न को साकार किया है। अनुज्ञा की इस उपलब्धि पर खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों एवं परिजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनुज्ञा को बधाई दी है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
एशियाई चैंपियनशिप में मप्र की बेटी ने रचा इतिहास : अनुज्ञा ने जापानी खिलाड़ी को परास्त कर देश के लिए जीता कांस्य