Download App

Latest News

विधायक कप 2026 का समापन : एल एन ग्रुप इन्फ्रा के सीएमडी डॉ. एन एल मालवीया ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानितराजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर : कोर्ट ने दो आरोपियों को किया दोषमुक्त, सबूतों के आभाव में हुए रिहासबरीमाला गोल्ड केस में गर्म हुई केरल विधानसभा की तासीर : विपक्ष का आरोप- प्रभावशाली लोगों को बचाने मामले को कमजोर कर रही सरकार50 की उम्र में लीसा रे ने बदली 'बीच बॉडी' की परिभाषा, : बोलीं- 'अब मंजूरी नहीं, आजादी जरूरी'

विधायक कप 2026 का समापन : एल एन ग्रुप इन्फ्रा के सीएमडी डॉ. एन एल मालवीया ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित

एल एन ग्रुप इन्फ्रा के सीएमडी डॉ. एन एल मालवीया ने विजेता-उपविजेता टीम को किया सम्मानित
a

admin

Feb 04, 202604:22 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा स्थित स्व बाबूलाल गौर दशहरा मैदान में आयोजित नान स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट.. विधायक कप 2026 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया है। 14 दिनों तक चले इस स्पर्धा का आयोजन भेल युवा संगम समिति द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीसीसी ओर एजीके के बीच खेला गया।

विजेता-उपविजेता टीम को एल एन ग्रुप इन्फ्रा के सीएमडी डॉ. एन एल मालवीया ने पुरस्कृत किया। डाॅ. मालवीया ने विजेता टीम को 71 हजार और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम में भेल युवा संगम समिति के सदस्यों और समिति प्रमुख केवल मिश्रा ने डॉ. एन एल मालवीया का सम्मानि किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ एल एन मालवीया ने कहा पिछले पांच वर्ष से यह समिति खेल प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है और दोनों टीम के बीच अच्छा मुकाबला हुआ मेरी ओर से सभी खिलाड़ियों ओर समिति को ऐसे सफल आयोजन के लिए बधाई। बता दे ंकि इस क्रिकेट टूर्नामेंट 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी से 04 फरवरी तक आयोजित किया गया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder