Download App

Latest News

ईरान की ओर बढ़ रहा विशाल बेड़ा : ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतेंडिजीटल उपचार की राजधानी बन रहा भोपाल : प्रदेश में सर्वाधिक साढ़े तीन हजार से ज्यादा हेल्थ प्रोफेशनल्स आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े मप्र में फिर गर्माया महंगाई भत्ते का मुद्दा : 8 महीने से इंतजार कर रहे सरकारी सेवक, हर महीने इतना उठाना पड़ रहा नुकसान

टी-20 विश्व कप के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर : विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक अस्पताल में भर्ती, पेट में इन्फेक्शन बना वजह

 विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक अस्पताल में भर्ती, पेट में इन्फेक्शन बना वजह
a

admin

Feb 11, 202611:33 AM

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है।

अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की वजह से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी परेशानी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस पर स्पष्टता नहीं है। नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी संशय है।

यूएएस के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे अभिषेक

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ हुए मैच के पहले से ही पेट की परेशानी का सामना कर रहे हैं। यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी। यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उनकी जगह संजू सैमसन ने क्षेत्ररक्षण किया था। अभिषेक मैच के बाद भी फील्ड पर नहीं आए थे।

नामीबिया के खिलाफ ईशान संजू कर सकते हैं पारी की शुरुआत

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के न खेलने की स्थिति में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

वाशिंगटन सुंदर टीम में हुए शामिल

डोएशेट ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। वह स्क्वॉड के साथ ट्रेनिंग करेंगे। जसप्रीत पर भी उन्होंने अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद बॉलिंग कर रहे हैं, और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और गेंदबाजी करेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी-20 विश्व कप के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर : विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक अस्पताल में भर्ती, पेट में इन्फेक्शन बना वजह