Download App

Latest News

बंधक श्रम उन्मूलन दिवस : भोपाल नए लेबर कोर्ड पर वर्कशाॅप में 9 को, स्टेट लेवल एक्शन प्लान का भी होगा विमोचनशहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महासंग्राम का आगाजः : पहला मुकाबला पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच, शाम को आमने-सामने होंगे भारत-यूएस

पहला मुकाबला पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच, शाम को आमने-सामने होंगे भारत-यूएस
a

admin

Feb 07, 202612:08 PM

नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महासंग्राम आज से शुरू हो चुका है। भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हुआ। इसके बाद दोहपर वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और शाम को भारत बनाम यूएसए मैच भी होंगे। इस तरह विश्व कप के ओपनिंग डे पर तीन मैच देखने के लिए मिलेंगे। बता दें कि टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

आज के मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हो गया है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। यह मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा।

भारतीय टीम को लगा झटका

भारतीय टीम को विश्व कप की शुरुआत से ठीक पहले एक झटका भी लगा है। पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी (ईटीसी) ने अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह लेने की मंजूरी दी है। मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

भारत को रखा ए ग्रुप में

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में यूएसए, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें हैं और कुल मिलाकर चार ग्रुप बनाए गए हैं। लीग स्टेज के बाद सुपर-8 मुकाबले होंगे। नॉकआउट मैचों की बात करें तो टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा। फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महासंग्राम का आगाजः : पहला मुकाबला पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच, शाम को आमने-सामने होंगे भारत-यूएस