Download App

Latest News

पाकिस्तानः बम धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा : बन्नू में टाइम बम फटने से दो की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, मृतकों में एक बच्चा भीअय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलनामप्र राज्यसभा चुनाव : दिग्गी की सीट से अजा-अजजा नेता को उच्च सदन भेज सकती है कांग्रेस, दावेदारों की है लंबी लाइनमप्र विस के बजट सत्र का आगाज : राज्यपाल के अभिभाषण में रोड़ा बना विपक्ष, देवड़ा पर टिकी जनता की निगाहें, पौने पांच लाख करोड़ का हो सकता है बजट राजस्थान में हादसाः : भिवाड़ी में केमिकल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भड़की भीषण आग,जिंदा जल गए मजदूर, मौजूद थे 25 श्रमिक, दो के फंसे होने की आशंका

जय हो... टीम इंडिया की जीत से सितारों का जोश हाई : पाकिस्तान को रौंदने वाली सूर्या सेना को बधाई देने वालों की आई बाढ़

पाकिस्तान को रौंदने वाली सूर्या सेना को बधाई देने वालों की आई बाढ़
a

admin

Feb 16, 202601:07 PM

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चैके और 3 छक्के शामिल थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई। भारत की इस धमाकेदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते और टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए।

भारत की जीत पर अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जय जय जय जय हे...। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, शानदार खेला टीम इंडिया। फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा। पूरी टीम को बधाई।

अनिल कपूर ने कहा, और बस, ऐसे ही किया जाता है। आप पर हमें बेहद गर्व है, टीम इंडिया। ममूटी ने कहा, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह देश के लिए गौरव का क्षण है! अजय देवगन ने कहा, यह शानदार टीम जीत को बेहद आसान बना देती है! टीम इंडिया, आपने क्या शानदार खेला है! वाह।

जान्हवी कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण। आयुष्मान खुराना ने कहा, टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच विडंबनापूर्ण रूप से सबसे एकतरफा साबित हुआ।ष् अनुपम खेर ने ष्हर हर महादेव! जय भोलेनाथष् लिखकर खुशी जाहिर की।

विवेक ओबेरॉय ने कहा, भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में एकतरफा हराया। ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन (40 गेंदें) की पारी से भारत ने 175-7 बनाए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती ओवरों में 3 विकेट झटके। पाकिस्तान 114 पर ऑलआउट, भारत 61 रनों से जीता। ब्लू जर्सी की जोरदार जीत।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder