Download App

Latest News

टी20 क्रिकेट में स्मृति मंधाना का नया कारनामा : 4000 रन का आंकड़ा छूने वाली बनी भारत पहली महिला क्रिकेटर, दुनिया में नंबर वन हैं सूजी बेट्सरहमान डकैत के हुकस्टेप को शिल्पा शेट्टी ने किया कॉपी : 'धुरंधर' को कहा 'देशभक्ति की कहानी'भाजपा नेता का कांग्रेस पर निशाना : भारत विभाजन की कड़वी सच्चाई को पीएम ने फिर से किया उजागर, लगाया यह आरोपजोधपुर : भारतमाला एक्सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रेलर की बीच भीषण टक्कर, जिंदा जल गया चाक, दूर तक दिखाई दी आग की लपटेंडीआरडीओ-आरआरयू के बीच अहम समझौता : मकसद आंतरिक सुरक्षा में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देना, रक्षा मंत्री की मौजूदगी पेपर हुए साइन

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 : देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी खेल संघ मिलकर करेंगे आयोजन, स्पर्धा में शामिल होंगे पारंपरिक खेल

देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी खेल संघ मिलकर करेंगे आयोजन, स्पर्धा में शामिल होंगे पारंपरिक खेल
a

admin

Dec 22, 202512:21 PM

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” के आयोजन को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह देश में पहली बार ऐसा होगा, जिसमें खेल विभाग के साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे।

मंत्री सारंग ने जानकारी दी कि खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा। चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होगी, जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 15 जनवरी, जिला स्तरीय 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय 21 से 25 जनवरी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

महासंघों के प्रतिनिधियों को भी किया जाएगा आमंत्रित

मंत्री ने कहा कि यूथ गेम्स में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य टीम के चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा समन्वय अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। खेलों के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उद्घाटन एवं समापन समारोह में खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया जायेगा तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया जायेगा।

कुल 27 खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी आयोजित

मंत्री सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 में कुल 27 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रयास यह रहेगा कि जिन खेलों की परंपरा एवं लोकप्रियता जिस क्षेत्र में है, वहां उन्हीं स्थानों पर संबंधित प्रतियोगिताएं करायी जाएं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर एवं नर्मदापुरम में प्रस्तावित है।

पारंपरिक खेलों को पहली बार किया गया शामिल

मंत्री सारंग ने कहा कि “खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” में पहली बार पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। इस बार पिट्टू और रस्साकशी को भी यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट की युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए इसबार महिला और पुरूष क्रिकेट भी यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे।

सभी खेल संघों के साथ किया गया समन्वय

मंत्री सारंग ने बताया कि पहले यूथ गेम्स और खेल संघों के आयोजन अलग-अलग होते थे। दोनों की ही चयन प्रक्रिया अलग हुआ करती थी, लेकिन पहली बार खेल विभाग और सभी खेल संघ मिलकर यूथ गेम्स का आयोजन कर रहे हैं। इससे आयोजन का विस्तार होने के साथ ही खिलाड़ियों को भी यूथ गेम्स में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी खेल संघों के साथ समन्वय कर यूथ गेम्स का फोर्मेट तैयार किया गया है। जिससे राज्य स्तर की टीम में खिलाड़ियों को अवसर मिल सके।

इन जिलों में होंगे विभिन्न खेलों के आयोजन

भोपाल में एथलेटिक्स, फेंसिंग, पुरुष क्रिकेट, क्याकिंग-कैनोईंग, रोईंग, तैराकी, शूटिंग, पुरुष हॉकी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस एवं टेनिस, शिवपुरी में महिला क्रिकेट, ग्वालियर में महिला हॉकी, पिट्टू एवं बैडमिंटन, उज्जैन में मल्लखम्ब, योगासन, कबड्डी, रस्साकशी एवं कुश्ती, जबलपुर में खो-खो एवं आर्चरी, रीवा में फुटबॉल एवं जूडो, नर्मदापुरम में ताईक्वांडो एवं शतरंज तथा सागर में व्हॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 : देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी खेल संघ मिलकर करेंगे आयोजन, स्पर्धा में शामिल होंगे पारंपरिक खेल