मंगलवार, 14 अप्रैल 202610:09:01 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू के लिए डबल खुशी : कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मिला राष्ट्रमंडल खेलों को टिकट भी

admin

admin

Aug 26, 2025
01:21 PM
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मिला राष्ट्रमंडल खेलों को टिकट भी

अहमदाबाद। करीब एक साल के लंबे अंतराल के बाद टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू ने धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रिकार्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता है। इस उपलब्धि के साथ ही चानू ने ग्लासगो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई किया।

31 साल की मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने कुल 193 किग्रा (84 किग्रा स्नैच+ 109 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन में नए कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी स्थापित किए। मलेशिया की आइरीन हेनरी (161 किग्रा) ने रजत और वेल्स की निकोल रॉबर्ट्स (150 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

चानू इससे पहले 49 किग्रा में लेती थीं हिस्सा

मीराबाई चानू इससे पहले 49 किग्रा में हिस्सा लेती थीं, लेकिन यह वजन वर्ग अब ओलंपिक में शामिल नहीं है। मीराबाई चानू ने अगस्त 2024 में पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पेरिस ओलंपिक में वह चैथे स्थान पर रही थीं। मीराबाई चोटिल होने के कारण पिछले एक साल में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई थीं, इसलिए उन्हें लय हासिल करने में भी समय लगा। इस तरह से मीराबाई चानू ने 48 किग्रा में सफल वापसी की।

यह बोलीं गोल्ड मेडल विजेता

जीत के बाद मीराबाई चानू ने कहा, मैं स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुश हूं। पेरिस ओलंपिक के एक साल बाद घरेलू धरती पर प्रतिस्पर्धा करना इस पल को और भी खास बना देता है। यह जीत अथक परिश्रम, मेरे कोचों के मार्गदर्शन और प्रशंसकों से मिलने वाले प्रोत्साहन का परिणाम है। अक्टूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यह मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है।

इंजरी की वजह से इंटरनेशन इवेंट में नहीं ले रही थी भाग

पेरिस ओलंपिक के बाद से मीराबाई चानू इंजरी की वजह से कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकी। पेरिस ओलंपिक में भी चानू पदक जीतने से चूक गई थी। 49 किग्रा वर्ग में 199 किग्रा (88 किग्रा स्नैच+ 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाने के बावजूद वह पदक से चूक गई थीं। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने 49 किग्रा वर्ग को हटा दिया है। इस वजह से चानू ने 48 किग्रा वर्ग में वापसी की। इस भार वर्ग में चानू ने 2018 में हिस्सा लिया था। वह इस भार वर्ग में विश्व चैंपियन रह चुकी हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें