Download App

Latest News

समावेशी की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम : अब मुफ्त यात्रा में यात्रा कर सकेंगे ट्रांसजेंडर, प्रस्ताव पर लगी मुहरताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

16 मार्च 2012 : क्रिकेट का स्वर्णिम दिन, जब सचिन तेंदुलकर ने छुआ 100वें शतक का आसमान

क्रिकेट का स्वर्णिम दिन, जब सचिन तेंदुलकर ने छुआ 100वें शतक का आसमान
G

Ganesh Sir

Mar 16, 202612:14 PM

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास का महानतम बल्लेबाज माना जाता है। तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट को पहले से और रोमांचक बनाया और नया आयाम दिया, साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। 16 मार्च का दिन सचिन और क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद खास है। 16 मार्च 2012 को सचिन ने कुछ ऐसा किया था जो क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था, और भविष्य में भी उस रिकॉर्ड के टूटने की संभावना बेहद कम है।

16 मार्च 2012 को भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में खेला गया था। भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 289 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली थी। सचिन के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 100वां शतक था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले क्रिकेट इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन से पहले शायद ही कोई सोच सकता था कि कोई बल्लेबाज 100 शतक लगा सकता है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन ने इस असंभव को संभव किया था। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक भी था।

भारतीय टीम के प्रमुख स्तंभ रहे तेंदुलकर

1989 से 2013 के बीच सचिन तेंदुलकर भारतीय बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ रहे। उनके नाम सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच, सर्वाधिक शतक, सर्वाधिक वनडे मैच और रन, सर्वाधिक टेस्ट मैच और रन का रिकॉर्ड है। वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक भी सचिन ने ही लगाया था।

सचिन ने वनडे में लगाए हैं 51 शतक

सचिन ने 200 वनडे की 329 पारियों में 51 शतक लगाते हुए 15,921 रन बनाए थे। 463 वनडे में सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए हैं। नाबाद 200 उनका सर्वाधिक स्कोर है। वनडे में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल है। सचिन ने 1 टी20 भी खेला था जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे।

2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। सचिन बेशक संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में हमेशा उन्हें प्रासंगिक बनाए रखेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
16 मार्च 2012 : क्रिकेट का स्वर्णिम दिन, जब सचिन तेंदुलकर ने छुआ 100वें शतक का आसमान