Download App

Latest News

'दो भाषाओं में एक साथ शूट करना आसान नहीं' : सई मांजरेकर ने साझा किया 'द इंडिया हाउस' का अनुभवजैसलमेर में साल का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यासः : पाक सीमा पर एयर फोर्स दिखाएगी ताकत, आपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 को गरजेंगे फाइटर जेटसिद्धिविनायक मंदिर : टी20 वर्ल्ड कप से पहले बप्पा की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच, भारत के सफल होने की कामनाझारंखड में जंगली हाथियों का कहर : बोकारों में एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, सभी की मौत, इलाके में फैली दहशत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : आईसीसी ने शेयर की ब्रॉडकास्ट डिटेल्स, दुनिया भर के फैस इन माध्यमों से देख सकेंगे मुकाबले

आईसीसी ने शेयर की ब्रॉडकास्ट डिटेल्स, दुनिया भर के फैस इन माध्यमों से देख सकेंगे मुकाबले
a

admin

Feb 05, 202601:48 PM

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप के ब्रॉडकास्ट की पूरी योजना जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 55 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेंगे। इस टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। दुनिया भर के दर्शक यह टूर्नामेंट टीवी, मोबाइल, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रेडियो और नए तकनीकी माध्यमों पर देख और सुन सकेंगे।

मुख्य मुकाबलों से पहले होने वाले आधिकारिक अभ्यास मैच भी कुछ टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे, ताकि दर्शक टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीमों की तैयारी देख सकें। भारत में इस टूर्नामेंट का प्रसारण जियोस्टार करेगा। स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर टीवी पर मैच दिखाए जाएंगे और जियोहॉटस्टार ऐप पर डिजिटल स्ट्रीमिंग होगी।

भारत में इन भाषाओं पर उपलब्ध होंगे सभी मैच

भारत में सभी मैच अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी भाषा में भी कवरेज मिलेगा। भारत के मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण मराठी भाषा और भारतीय सांकेतिक भाषा में भी किया जाएगा। मोबाइल पर मैच देखने वालों के लिए जियोहॉटस्टार पर वर्टिकल लाइव फीड की सुविधा अंग्रेजी और हिंदी में दी जाएगी। इसके साथ ही दर्शक 360 डिग्री व्यू और मल्टी कैमरा विकल्प के जरिए अलग-अलग एंगल से मैच देख सकेंगे। टी20 विश्व कप के दौरान देशभर के पीवीआर-इनॉक्स सिनेमाघरों में भी कुछ मैच दिखाए जाएंगे।

स्टार स्पोर्ट्स के जरिए यह देश देख सकेंगे मैच

श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव में स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच देखे जा सकेंगे। सह-मेजबान श्रीलंका में डायलॉग टीवी आधिकारिक प्रसारण साझेदार होगा, जहां सिंहली भाषा में भी कमेंट्री मिलेगी। कवरेज को डायलॉग टीवी के फ्री-टू-एयर पार्टनर, टीवी सुप्रीम, और श्रीलंका टेलीकॉम के पीईओ टीवी प्लेटफॉर्म के जरिए और बढ़ाया जाएगा।

यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड के फैंस स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट और स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट पर एक्शन देख सकते हैं, साथ ही नाओ के जरिए डिजिटल स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। स्काई स्पोर्ट्स सेमीफाइनल और फाइनल के लिए हिंदी कमेंट्री भी देगा। इसके अलावा, क्योंकि इटली पहली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा है, इसलिए स्काई इटालिया अपने प्लेटफॉर्म पर इटली के सभी मैचों के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल का भी लाइव प्रसारण करेगा।

ऑस्ट्रेलिया में प्राइम वीडियो पर होगा कवरेज

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट फैंस सब-सहारा अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट की व्यापक टीवी और डिजिटल सेवाओं के जरिए सभी लाइव एक्शन देख सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में, कवरेज प्राइम वीडियो पर होगा, जिसमें भारत के सभी मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अतिरिक्त हिंदी कमेंट्री फीड उपलब्ध होगी। न्यूजीलैंड के फैंस स्काई स्पोर्ट्स पर मैच देख सकते हैं, जो भारत के सभी मैचों (जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं) के लिए हिंदी कमेंट्री भी देगा।

पाकिस्तान में पीटीवी और माइको पर देखा जा सकेगा मुकाबला

पाकिस्तान में, कवरेज पीटीवी और माइको द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिसमें डिजिटल पार्टनर्स का सहयोग होगा। इसके अलावा, आईसीसी पाकिस्तान मैचों के लिए एक उर्दू कमेंट्री फीड बनाएगा, जिसका प्रसारण पीटीवी होम पर किया जाएगा और डिजिटल पार्टनर द्वारा स्ट्रीम किया जाएगा। विलो टीवी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में आईसीसी इवेंट्स का लाइव कवरेज देना जारी रखेगा। सभी 55 मैच अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में स्ट्रीम किए जाएंगे, जिसमें अमेरिका और कनाडा के दर्शकों के लिए सभी मैचों तक मुफ्त पहुंच होगी। ये मैच विलो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी20 वर्ल्ड कप 2026 : आईसीसी ने शेयर की ब्रॉडकास्ट डिटेल्स, दुनिया भर के फैस इन माध्यमों से देख सकेंगे मुकाबले