Download App

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बातचोकर्स का दाग नहीं मिटा पाया दक्षिण अफ्रीका : कोच शुकरी कॉनराड ने हार को खूनी मार की दी संज्ञा, सराहा कीवी टीम कोमहाकालेश्वर मंदिरः : पवित्र भस्म आरती से बाबा महाकाल ने किया स्नान, दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने उत्सुक दिखे भक्तबिहार की जनता चाहती है नीतीश को : सीएम के राज्यसभा जाने से दुखी जेडीयू कार्यकर्ता, सीएम हाउस के बाहर समर्थन में लगाए नारे

टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज : वानखेड़े के मैदान में टकराएंगे भारत-इंग्लैंड, जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

वानखेड़े के मैदान में टकराएंगे भारत-इंग्लैंड, जीतने वाली  टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट
a

admin

Mar 05, 202612:42 PM

मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज गुरुवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आज का मुकाबला जो टीम जीतेगी उसे फाइनल का टिकट मिलेगा। ऐसे में भारत-इंग्लैंड की टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी।

टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सुपर 8 के आखिरी राउंड में दोनों टीमों ने अच्छी लय पकड़ ली। भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार झेली थी, लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी की।जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा है, लेकिन हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने बड़ी पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की पारी इसका उदाहरण थी। पिछले 2 मैचों में वरुण चक्रवर्ती की स्पिन भी प्रभावी नहीं दिखी है। टीम इंडिया के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों खासकर अभिषेक शर्मा, ईशान और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी और प्रभावी पारी खेलनी होगी। संजू को भी अपनी लय बरकरार रखनी होगी। इसके अलावे, मध्यक्रम में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा से भी टीम को उपयोगी अंशदान की उम्मीद रहेगी।

स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी भारतीय टीम को सुधार करना होगा। इंग्लैंड की टीम की शुरुआत टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ करीबी जीत से हुई थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने हर मैच में सुधार दिखाया है और सुपर-8 में बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। फिल साल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी का असफल रहना इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। इंग्लैंड इन दोनों बल्लेबाजों से सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। मध्यक्रम में हैरी ब्रूक और विल जैक्स अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में भी इंग्लैंड संतुलित है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में यह लगातार तीसरा मौका है, जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड जीती थी, जबकि 2024 में भारतीय टीम जीती थी। पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही खिताब जीता था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 17 बार और इंग्लैंड 12 बार विजयी रही है। आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में हैं।

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। दोनों टीमों के पास विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। जिस टीम के ओपनर बेहतर करेंगे, मैच उसी टीम के पक्ष में जा सकता है। टीम इंडिया को स्थानीय दर्शकों के समर्थन का फायदा हो सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder