Download App

Latest News

क्रिकेट के भगवान की बहू बनी सानिया : लाल-हरी चूड़ियों ने लुक में लगाए चार चांद, सचिन की लाड़ली पर टिक रही थी हर किसी की निगाहेंसरकार ने 'इजरायली गिरफ्तारी' के दावे को बताया भ्रामक : कांग्रेस समर्थक के 'एक्स' अकाउंट से जुड़ा था पोस्टमिडिल ईस्ट वार : क्रूड आयल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, ग्लोबल स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाए हुईं तेजस्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज : 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात पेड़ 'शहीद' हो रहे हैं, यह कैसा विकास? : मुंबई के गिरते पर्यावरण पर दीया मिर्जा का छलका दर्दमप्र में फसल और किसान दोनों के बुरे हाल : कांग्रेस का आरोप, गेंहू खरीदी में 2700 रुपए प्रति क्विंटल का था वादा, बिक रहा महज 1800 में

मुकाम पर पहुंचा टी-20 विश्व कप : खिताब के लिए कल आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड, नमो स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकार्ड रहा है शानदार

खिताब के लिए कल आमने-सामने होंगे भारत-न्यूजीलैंड, नमो स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकार्ड रहा है शानदार
a

admin

Mar 07, 202603:37 PM

अहमदाबाद। टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कल रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी। अगर भारत जीता तो लगातार दूसरी बार चैंपियन बनेगा। वहीं न्यूजीलैंड जीती तो पहली बार इस विश्व कप के खिताब पर अपना नाम लिखेगी। मैदान की बात करें तो इस स्टेडियम में भारतीय टीम का हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार भारतीय फैंस अब भी नहीं भूले हैं। वहीं जारी टी20 विश्व कप में भी सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए भारतीय फैंस इस मैच से पहले काफी चिंतित हैं, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो टी20 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी हराया है। भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है। इस तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है वो उत्साहजनक है।

टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेला है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रविवार को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को इतिहास बदलना होगा।

भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder