Download App

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बातचोकर्स का दाग नहीं मिटा पाया दक्षिण अफ्रीका : कोच शुकरी कॉनराड ने हार को खूनी मार की दी संज्ञा, सराहा कीवी टीम कोमहाकालेश्वर मंदिरः : पवित्र भस्म आरती से बाबा महाकाल ने किया स्नान, दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने उत्सुक दिखे भक्तबिहार की जनता चाहती है नीतीश को : सीएम के राज्यसभा जाने से दुखी जेडीयू कार्यकर्ता, सीएम हाउस के बाहर समर्थन में लगाए नारे

टी-20 विश्व कप : इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में चौथी बार पहुंचा भारत, इतिहास दोहराएंगे, अब न्यूजीलैंड को हराएंगे

इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में चौथी बार पहुंचा भारत, इतिहास दोहराएंगे, अब न्यूजीलैंड को हराएंगे
a

admin

Mar 06, 202612:41 AM

मुंबई। इतिहास दोहराएंगे, अब न्यूजीलैंड को हराएंगे...और टी20 क्रिकेटकी दुनिया में दूसरी बार सिरमौर कहलाएंगे। बिलकुल इसी जज्बे के साथ भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में गुरुवार रात को खेले गए टी20 विश्वकप के रोमांचक दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। अब सूर्यकुमार यादव की टीम खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड के साथ 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भिड़ेगी। गौरतलब है कि भारत चौथी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक हार के लिए मजबूर कर दिया। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का एक और बार बदला ले लिया, जो आॅस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के शानदार 89 रनों के दम पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी के आकर्षण ओपनर संजू सैमसन रहे। उन्होंने महज 42 गेंदों में 211.90 की स्ट्राइक रेट से 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके।

जवाब में इंग्लैंड के लिए जैकेब बेथल ने शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 30 रनों की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे ने मैच भारत को जितवा दिया। अभिषेक शर्मा के फेल होने पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन (18 गेंदों में 39 रन, 4 चौके, 2 छक्के) संजू सैमसन का बखूबी साथ दिया और 97 रनों की साझेदारी की। कप्तान सूर्या 11 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 253 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी-20 विश्व कप : इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में चौथी बार पहुंचा भारत, इतिहास दोहराएंगे, अब न्यूजीलैंड को हराएंगे