Download App

Latest News

प्यार और बदले की आग में तपती 'ओ रोमियो' : शाहिद कपूर के दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिलपवन सिंह ने नहीं किया सपोर्ट : रियलिटी शो द 50 से बाहर आई डिंपल सिंह ने उठाए सवालटी20 विश्व कप 2026 : नामीबिया के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर ईशान ने जाहिर किए ईरादे, पाकिस्तान को किया आगाहसर्राफा बाजार में उथल-पुथल का दौर : गिरावट के बाद फिर संभली कीमती धातुएं, जाने सोना-चांदी के ताजा भाव

टी-20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर : जिम्बाब्वे ने दोहराया 2007 का इतिहास, कंगारुओं को 23 रनों से रौंदा

जिम्बाब्वे ने दोहराया 2007 का इतिहास, कंगारुओं को 23 रनों से रौंदा
a

admin

Feb 13, 202603:19 PM

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दे दी। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह लगातार दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। इससे पहले साल 2007 में ऐसा हुआ था। आज की जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 में से 1 मैच गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।

शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में 61 रन जुटाए। मारुमानी 21 गेंदों में 7 चैकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बर्ल 30 गेंदों में 4 चैकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बेनेट 56 गेंदों में 7 चैकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सिकंदर ने 13 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में ही सिमट गई। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ 59 गेंदों में 77 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का फिर से पतझड़ लग गया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए, जबकि मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 1 छक्के और 1 चैके की मदद से 31 रन की पारी खेली। रैनेशॉ ने 44 गेंदों मे 1 छक्के और 5 चैकों के साथ 65 रन जुटाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवरों में 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3 विकेट निकाले। वेलिंगटन मसाकाद्जा और बर्ल ने 1-1 विकेट निकाला।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder