Download App

Latest News

आसान विकल्प या हेल्थ का दुश्मन? : जानिए रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड का सचआईपीएल 2026 : एलएसजी के खिलाफ ओपनिंग कर चर्चा में पंत, फैसले पर ऐसे दी सफाईअजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज : वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक470 दिनों में पेश नहीं हो सका सौरभ शर्मा का आरोप-पत्र : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक की बेनामी संपत्तियों की गणना में उलझी लोकायुक्त टीम!भारत ने बदल दी कहानी : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…! अंतरिक्ष इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

IPL 2026 : ईडन गार्डन्स में आज KKR vs SRH , पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें

ईडन गार्डन्स में आज KKR vs SRH , पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें
a

admin

Apr 02, 202601:41 PM

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दरअसल दोनों टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी, क्योंकि वे अपने-अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। ऐसे में आज का मैच उनके लिए वापसी का अहम मौका होगा।

सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया था। वहीं, चार बार की चैंपियन KKR को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा।

हालिया हार के बाद दोनों टीमों की गेंदबाजी पर सवाल खड़े हुए हैं, और आज के मुकाबले में इस विभाग में सुधार करना उनके लिए बेहद जरूरी होगा।

हेड-टू-हेड मे KKR मजबूत

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो KKR का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 30 मैचों में KKR ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि SRH को 10 मैचों में सफलता मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में KKR ने जीता था। यह आंकड़े कोलकाता को मनोवैज्ञानिक बढ़त दे सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।

आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए न केवल अंक तालिका में खाता खोलने का मौका है, बल्कि आत्मविश्वास हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder