Download App

Latest News

रुपया संभालने की मुहिम : आरबीआई का बड़ा फैसला, बैंकों की खुली पोजिशन पर रोकबालेंद्र शाह : पीएम मोदी की बधाई से गदगद हुए नेपाल के नए पीएम, साथ काम करने के लिए दिखाई उत्सुकताछिंदवाड़ा हादसे पर सियासी घमासान : सरकारी फरमान पर जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- अब संवेदना भी हो गई खत्मजेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डाअब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचन

आईपीएल 2026 : पिंडली में इंजरी के चलते इतने दिन मैच से दूर रह सकते हैं माही, सीएसके के फैंस के लिए बुरी खबर

पिंडली में इंजरी के चलते इतने दिन मैच से दूर रह सकते हैं माही, सीएसके के फैंस के लिए बुरी खबर
a

admin

Mar 28, 202612:03 PM

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक खेलना मुश्किल होगा।

फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि माही फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेलने की आशंका है। इसके साथ ही सीएसके ने धोनी के जल्द फिट होने की कामना की है।

धोनी के दो सप्ताह तक न खेल पाने की आशंका

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ष्महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।

संजू पर होगी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

अनुभवी खिलाड़ी धोनी अगर शुरुआती दो हफ्तों तक इस सीजन में नहीं खेलते, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। ये सभी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी जीती गई हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी ज्यादातर सैमसन ही निभाएंगे। सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, उन्हें सीएसके में शामिल किया गया था। यह तब हुआ जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन की अदला-बदला दूसरी टीमों के साथ की थी।

सीएसके आरआर के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

इसके बाद सीएसके की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। 11 अप्रैल को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को इस टीम के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder