Latest News

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न केवल सुपर-8 स्टेज में जगह पक्की की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में अपना रिकॉर्ड 8-1 तक मजबूत कर लिया।
बता दें कि पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 8वीं जीत हासिल की, जिसमें 2007 में बॉल-आउट के जरिए से जीत भी शामिल है। पिछले कुछ साल में किसी भी अन्य टीम ने टूर्नामेंट में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6 से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं। ये पाकिस्तान के खिलाफ मेंस टी20 में भारत की लगातार छठी जीत है, जिसमें टी20 विश्व कप भी शामिल है।
टीम इंडिया ने लगातार 16 मैच जीते
भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद से आईसीसी लिमिटेड-ओवर्स टूर्नामेंट्स, वनडे और टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 16 मैच जीते हैं। ये मेंस टीम के लिए सबसे लंबी जीत की स्ट्रीक है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के 15 लगातार जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 वनडे वर्ल्ड कप में था।
61 रनों की जीत का अंतर ऐतिहासिक
कोलंबो में भारत की 61 रन की जीत का अंतर भी ऐतिहासिक रहा। यह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पर जो तीन जीत दर्ज की थीं, वे क्रमशः 11, 6 और 5 रन के मामूली अंतर से आई थीं। यह हार पाकिस्तान के लिए भी रिकॉर्ड में दर्ज हुई, क्योंकि 61 रन की ये हार मेंस टी20 विश्व कप में उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले उसे 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ईशान किशन की रही खास पारी
इस मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन की 77 रन की पारी भी खास रही। ये पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय ओपनर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर के 75 रन के नाम था। इतना ही नहीं, किशन की यह पारी भारत-पाक के सभी मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास में चैथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई।
इस टूर्नामेंट में ईशान किशन के लगातार अर्धशतक से पहले, मेंस टी20 विश्व कप में भारत के लिए विकेटकीपरों द्वारा अर्धशतक आजतक किसी ने नहीं जड़ा। साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एमएस धोनी की 45 रन की पारी नामीबिया के खिलाफ किशन की 61 रन की पारी से पहले भारत की ओर से सर्वोच्च थी।
भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉ र्ड
भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट मेंलगातार सबसेज्या दा जीत दर्जकरनेके मामले में ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने2006 से2007 के दौरान लगातार 15 मैचों में विजयी परचम फहराया। बता दें कि भारत ने2024 टी20 वर्ल्ड सेलेकर अभी तक लगातार 16 मैचों मेंजीत का स्वाद चखा है। भारत नेटी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण मेंलगातार आठ मैच जीतेथे। टूर्नामेंट मेंभारत का एक मैच बारिश मेंधुल गया था। पिछलेसंस्करण मेंभारत नेसाउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, भारत नेआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मेंलगातार पांच मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत नेतब फाइनल मेंन्यूजीलैंड को मात दी।
ईशान किशन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
मैच की बात करेंतो सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन सेभारत नेपाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्जकी। ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में10 चैकों और तीन छक्कों से77 रन की पारी खेलनेके अलावा तिलक वर्मा(25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे(27) नेभी उपयोगी पारियां खेली। पाकिस्तान ने18 ओवर स्पिनरों कराए जिसमेंसईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसेसफल गेंदबाज रहे। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नेदो ओवर में31 रन लुटाए और उन्हेंएक विकेट मिला
उस्मान खान के अलावा कोई नहीं टिका
भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामनेसस्तेमेंढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर सेउस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। टी20 विश्व कप मेंयह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों मेंआठवीं जीत हैजबकि उसेसिर्फ एक मैच मेंहार का सामना करना पड़ा है।
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार
84 रन बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर 2014
61 रन बनाम भारत, कोलंबो 2026’
48 रन बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2009
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे कम टोटल
82 बनाम वेस्टइंडीज मीरपुर 2014
113-7 बनाम भारत, न्यूयॉर्क 2024
114 बनाम भारत, कोलंबो 2026’
123-7 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2012
Advertisement
