Download App

Latest News

बाबा महाकाल : भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, दर्शन के अनुभव को बताया 'दिव्य'हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व : सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति करने पर बनी रहती है मां की कृपा, बचें इस तरह की गलतियों सेभाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वारकटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूरमप्र : अधिक वेतन लेने वालों की पेंशन कटौती तय, वित्त विभाग ने पेंशन अधिकारियों को दिए दो टूक निर्देश

टी-20 विश्व कप 2026 : इतिहास दोहराने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने इतने करोड़ का इनाम देने किया ऐलान

इतिहास दोहराने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने इतने करोड़ का इनाम देने किया ऐलान
a

admin

Mar 10, 202612:27 PM

मुंबई। टी-20 विश्व कप 2026 में इतिहास दोहराने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई की ओर से यह घोषणा मंगलवार को की गई है। यह इनाम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी दिया जाएगा।

खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलेगा हिस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस राशि में 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि इनाम की रकम में सबसे बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलेगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ को मिलने वाली राशि उनकी जिम्मेदारी और पद के अनुसार तय की जाएगी।

बता दें कि रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया। भारत टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुका है।

2024 के मुकाबले बढ़ा इनाम

इस बार घोषित 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिए गए 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी इस बार बोर्ड ने पिछले पुरस्कार की तुलना में छह करोड़ रुपये अधिक देने का फैसला किया है।

बीसीसीआई सचिव ने दी बधाई

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा, श्बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य के लिए उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता है।

न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ न सिर्फ अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी-20 विश्व कप 2026 : इतिहास दोहराने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने इतने करोड़ का इनाम देने किया ऐलान