Download App

Latest News

आसान विकल्प या हेल्थ का दुश्मन? : जानिए रेडी-टू-ईट और पैकेज्ड फूड का सचआईपीएल 2026 : एलएसजी के खिलाफ ओपनिंग कर चर्चा में पंत, फैसले पर ऐसे दी सफाईअजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज : वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक470 दिनों में पेश नहीं हो सका सौरभ शर्मा का आरोप-पत्र : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक की बेनामी संपत्तियों की गणना में उलझी लोकायुक्त टीम!भारत ने बदल दी कहानी : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान…! अंतरिक्ष इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

आईपीएल 2026 : एलएसजी के खिलाफ ओपनिंग कर चर्चा में पंत, फैसले पर ऐसे दी सफाई

एलएसजी के खिलाफ ओपनिंग कर चर्चा में पंत, फैसले पर ऐसे दी सफाई
a

admin

Apr 02, 202602:22 PM

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। पंत ओपनिंग नहीं करते। इसलिए उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा। मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया।

ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन बीच के ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका खेलें, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया। एलएसजी कप्तान ने कहा, लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विरोधी टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिनर, खासकर अक्षर पटेल का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता था। हालांकि, उनके जल्दी आउट होने से यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।

अगले मैचों में भी पारी की शुरुआत करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह टॉप ऑर्डर में खेलते रह सकते हैं। सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। ऋषभ पंत ने अपने लगभग दस साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है। आईपीएल में उन्होंने केवल सात बार पारी की शुरुआत की है।

एलएसजी को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता लिया। लखनऊ का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder