Download App

Latest News

लगातार 7 मैच जीतकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश : रैंकिंग में खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा'भारत के लिए मैच जीतने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी' : पद्म श्री से सम्मानित होने पर रोहित ने जताया आभारमोना कपूर : मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन, कहा- 'जिंदगी बहुत बेरहम है'अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीबीआई ने अपने हाथ में ली जांच, 'अनजान वीआईपी' के खिलाफ केस दर्ज कियाउन पर भयंकर प्रेशर : अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर राहुल ने पीएम को घेरा, कहा- फूट सकता है इमेज का गुब्बारा

लगातार 7 मैच जीतकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश : रैंकिंग में खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा

रैंकिंग में खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा
a

admin

Feb 03, 202604:03 PM

दुबई । बांग्लादेश ने नेपाल में खेले गए क्वालीफायर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्थान सुनिश्चित कर लिया है। इस टीम ने टूर्नामेंट में खेले गए सभी सात मैच जीते, जिसके साथ खिलाड़ियों को भी आईसीसी विमेंस टी20 प्लेयर रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।

बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने रविवार को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल करके जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेशी खिलाड़ियों में हार्ड-हिटर शोभना मोस्तरी (262 रन), कप्तान निगार सुल्ताना जोटी (154 रन) और ओपनर दिलारा अख्तर (155 रन) टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं।

30.80 की औसत के साथ शानदार बल्लेबाजी करने वालीं सुल्ताना टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 19वें पायदान पर पहुंच गईं, जबकि मोस्तरी ने 16 स्थान की छलांग लगाते हुए 36वें पायदान अपने नाम कर लिया है। दिलारा अख्तर 5 स्थान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस फॉर्मेट में गेंदबाजों की लिस्ट में बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर आठ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गईं, जिन्होंने क्वालिफायर में 8 विकेट हासिल किए थे। आयरलैंड की अर्लीन केली 7 स्थान ऊपर चढ़कर 36वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 10 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 45वें स्थान पर हैं।

स्कॉटलैंड का खेमा युवा ऑलराउंडर कैथरीन फ्रेजर के प्रदर्शन से उत्साहित है, जिन्होंने क्वालीफायर टूर्नामेंट में 184 रन बनाने के साथ 8 विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने स्कॉटलैंड को इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में चार स्थानों में से एक स्थान दिलाने में मदद की। 20 वर्षीय कैथरीन फ्रेजर टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में सात स्थान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसी के साथ वह टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गईं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder