Download App

Latest News

हमारी टीम उतनी अच्छी नहीं थी : टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले ट्रेविस हेड, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बोलेपिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और रहे अनिश्चित : दुबई से सकुशल वतन वापसी पर बोली पीवी सिंधु, और क्या कहा जानेंईरान पर अभी एक्शन नहीं लेते तो भविष्य में होता मुश्किल : नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- तेहरान अमेरिका को भी बना सकता था निशानाधर्म : धन की देवी लक्ष्मी जंयती : चंद्र ग्रहण के चलते जानें माता कैसे होंगी प्रसन्न, मिलेगा धन-वैभवबाथू मंदिर : हर साल 8 महीने की जल समाधि लेता है चमत्कारी शिव मंदिर

पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और रहे अनिश्चित : दुबई से सकुशल वतन वापसी पर बोली पीवी सिंधु, और क्या कहा जानें

दुबई से सकुशल वतन वापसी पर बोली पीवी सिंधु, और क्या कहा जानें
a

admin

Mar 03, 202602:28 PM

नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक मेडिलिस्ट पीवी सिंधु आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप से अपना नाम वापस लेने के बाद भारत वापस लौट आई हैं। ईरान-इजराइल- अमेरिका के बीच सैन्य तनाव के चलते दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वह अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में फंसी हुई थी, लेकिन मंगलवार को सिंधु ने सकुशल वतन वापसी कर ली। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर और साथ ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है।

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बैंगलोर में सुरक्षित घर वापसी। पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं, लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं। जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारा इतना अच्छा ख्याल रखा। यह हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से ज्यादा मायने रखता है। अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है।

अगले हफ्ते स्विस ओपन में हिस्सा लेंगी सिंधु

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से दुबई के हालात सामान्य नहीं हैं। इसकी वजह से सिंधु ऑल इंग्लैंड में हिस्सा नहीं ले रही हैं। वह अगले हफ्ते स्विस ओपन में हिस्सा लेंगी। इससे पहले सिंधु ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुबई में फंसे होने की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा था, यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत तनाव भरा और डरावना पल था।

दुबई में भारतीय उच्चायोग से सपोर्ट मिलने पर दिया धन्यवाद

उन्होंने लिखा, हम सब अब सुरक्षित हैं, और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। दुबई में भारतीय उच्चायोग को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। पीवी सिंधु साल 2021 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन कभी इस टूर्नामेंट को जीत नहीं सकीं। पिछले साल उनका सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder