Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, : रिंकू के लिए खास रहा है रायपुर का स्टेडियम, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को फिर कर सकते हैं रोमांचित

रिंकू के लिए खास रहा है रायपुर का स्टेडियम, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को फिर कर सकते हैं रोमांचित
a

admin

Jan 23, 202601:51 PM

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम रिंकू सिंह के लिए यादगार रहा है। पिछले मैच में शानदार फॉर्म में दिखे रिंकू रायपुर में एक बार फिर फैंस को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोमांचित कर सकते हैं।

रायपुर में भारत ने अब तक एक ही टी20 मैच खेला है जिसमें उसे जीत मिली थी। 1 दिसंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रिंकू सिंह ने 29 गेंद पर 4 चैकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत भारत ने 174 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 154 रन पर रोककर मैच 20 रन से जीता था।

रिंकू सिंह ने नागपुर में खेले गए पिछले टी20 में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी और 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चैकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली थी। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे रिंकू ने एक बार फिर निचले क्रम में अपनी उपयोगिता साबित की और खुद को एक बेहतर फिनिशर के रूप में साबित किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के अलावा टी20 विश्व कप में भी रिंकू से ऐसी ही पारियों की जरूरत टीम इंडिया को होगी।

भारतीय टीम नागपुर टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। रायपुर में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ही नहीं बनाएगी, बल्कि सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार भी बन जाएगी। पहले वनडे में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का बल्ला चला था। सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने 25 रन की पारी खेली थी। संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। रायपुर में इन तीनों में से किसी एक से निश्चित तौर पर बड़ी पारी की उम्मीद टीम इंडिया करेगी। इसके अलावा, फील्डिंग और गेंदबाजी में भी टीम इंडिया को सुधार दिखाना होगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder