Download App

Latest News

क्रिकेट के भगवान की बहू बनी सानिया : लाल-हरी चूड़ियों ने लुक में लगाए चार चांद, सचिन की लाड़ली पर टिक रही थी हर किसी की निगाहेंसरकार ने 'इजरायली गिरफ्तारी' के दावे को बताया भ्रामक : कांग्रेस समर्थक के 'एक्स' अकाउंट से जुड़ा था पोस्टमिडिल ईस्ट वार : क्रूड आयल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, ग्लोबल स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाए हुईं तेजस्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज : 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात पेड़ 'शहीद' हो रहे हैं, यह कैसा विकास? : मुंबई के गिरते पर्यावरण पर दीया मिर्जा का छलका दर्दमप्र में फसल और किसान दोनों के बुरे हाल : कांग्रेस का आरोप, गेंहू खरीदी में 2700 रुपए प्रति क्विंटल का था वादा, बिक रहा महज 1800 में

क्रिकेट के भगवान की बहू बनी सानिया : लाल-हरी चूड़ियों ने लुक में लगाए चार चांद, सचिन की लाड़ली पर टिक रही थी हर किसी की निगाहें

लाल-हरी चूड़ियों ने लुक में लगाए चार चांद, सचिन की लाड़ली पर टिक रही थी हर किसी की निगाहें
G

Ganesh Sir

Mar 07, 202604:15 PM

नीलम अहिरवार

क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टार्म गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक को अपना हमसफर बनाया। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनी हुई हैं। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अर्जुन और सानिया ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। मंडप के नीचे पूरा तेंदुलकर परिवार नजर आया।

शादी की रस्मे खत्म होने के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया अटेंशन वेन्यू से बाहर आए। वीडियो और तस्वीरों में सानिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लुक की बात करें तो दुल्हन सानिया ने अपनी शादी के लिए एकदम ही मिनिमल और ट्रेडिशनल चीजें चुनी थीं। गोल्डन वर्क वाली साड़ी के साथ उन्होने डायमंड की ज्वेलरी पहनी हाथों में हाथफूल की जगह उन्होने काफी यूनिक ब्रेसलेट पहना था। वहीं लाल-हरी चूड़ियां और सोने का मंगलसूत्र सानिया के लुक में चार चांद लगा रहे थे। सानिया ने साड़ी के साथ ट्रेंडी डायमंड और एमरल्ड की ज्वेलरी पहनी थी।

सानिया ने दो हार पहने थे, जो बहुत ही एलिगेंट लगे। मांगटीका, छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी उन्होने बाल भी मिडिल पार्टिशन करके हल्के से सॉफ्ट कर्ल्स करके स्टाइल किए थे। वहीं तेंदुलकर परिवार और चंडोक परिवार मीडिया अक्ट्रेक्शन के लिए बाहर आया तो हर किसी की निगाहें सचिन की लाडली बिटिया सारा पर टिक गई। सारा तेंदुलकर अपने भाई की शादी में मनीष मल्होत्रा ​​की डिजाइन की हुई सॉफ्ट पिंक मार्मलेड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी में हल्की सोने की कढ़ाई और बॉर्डर पर बारीक सेक्विन का काम था, जो इसे शाही और सुंदर लुक दे रहा था। फैमिली फंक्शन की कई तस्वीरों और वीडियो में सारा तेंदुलकर को खूबसूरत अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

वहीं यह पहली बार नहीं है, जब सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की वेडिंग डायरी से शानदार लुक्स से अपने फैंस को इम्प्रेस किया है। प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए, उन्होंने मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से एक कस्टम मल्टी-कलर गुजराती लहंगा चोली पहना था। इस ड्रेस में बारीक डिटेलिंग के साथ छोटा सा मिरर वर्क था, जिसे मैचिंग ब्राइट ग्रीन दुपट्टे ने पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट किया।

चलिए तेंदुलकर परिवार के बाद बात करते हैं इस हाई प्रोफाइल शादी में आए मेहमानों की…जहां शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस की दुनिया के बड़े-बड़े लोग पहुंचे। बात अरग बॉलीवुड स्टार्स की करें तो खास मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और आमिर खान का नाम भी शामिल था, जहां शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ शादी में शामिल हुए। जहां किंग खान ने बेज रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था. तो गौरी ने यलो रंग की साड़ी वहीं बेटी सुहाना ने जबकि सुहाना ने हल्के सुनहरे लहंगे में सबका ध्यान खींचा। शाहरुख ने आने पर अपने मशहूर अंदाज में सबको सलाम किया।हालांकि एक्टर आमिर खान शादी में अकेले पहुंचे और पैपराजी को जमकर पोज दिए। वहीं बच्चन परिवार भी शादी में शामिल हुआ। वहीं अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐशवर्या राय बच्चन के साथ शादी में शामिल हुए…इस दौरान ऐशवर्या ने लाइट ब्लू कलर का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं तो उनके पति ब्लैक शेरवानी में नजर आए।

बता दें कि अक्सर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह उड़ती रहती है। लेकिन दोनों समय-समय पर एक-दूजे के साथ नजर आकर इन अफवाहों पर विराम लगा देते हैं वहीं अंबानी परिवार भी शादी में शामिल हुआ। शादी के लिए मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बड़े बहू-बेटे आकाश और श्लोका पहुंचे थे। पूरा अंबानी परिवार बहुत ही स्टाइलिश और ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचा था अर्जुन और सानिया की शादी के लिए श्लोका ने बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ था। वहीं अर्जुन की शादी में कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे।

जहां आकाश चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ नजर आए । वहीं हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता के साथ शादी में शामिल हुए..तो युसूफ पठान अपनी पत्नी आफरीम के साथ शादी में शामिल हुए..पूर्व इंडियन टीम के कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी में शामिल हुए। बेहद सादगीभरे अंदाज में नजर आए। तो वहीं पूर्व क्रिकेटर जहीर खान भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए..सागरिका और जहीर खान काफी वक्त के बाद किसी पार्टी में नजर आए थे। सहवाग और युवराज सिंह भी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा भी शादी में कई नामी गिरानी किकेटर और बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए..वहीं राजनीतिक गलियारों से जुड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं, जिसमें MNS प्रमुख राज ठाकरे, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल शादी में शामिल हुए। बता दें कि अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में प्राइवेट तरीके से हुई थी। शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू हुईं, जिसमें मेहंदी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम हुए। जहां कई जाने मानें लोग शामिल हुए। मुख्य शादी 5 मार्च को मुंबई में भव्य तरीके से हुई। सानिया मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। वह उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। यह शादी क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस की दुनिया को एक साथ लाने वाला खास मौका बना। यह एक यादगार और भव्य शादी रही, जिसमें शामिल हुए सभी सितारों, क्रिकेटर्स और बाकी मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder