Download App

Latest News

सेहत के लिए वरदान हैं सीजनल फ्रूट : कड़कड़ाती ठंड में ये फल इम्यूनिटी बूस्ट कर बीमारियों से रखते हैं कोसों दूरइंडिया ओपन 2026 का आगाज 13 जनवरी को : फैंस 6 दिनों तक खेलते देखेंगे प्रतिभाओं को, 950,000 अमेरिकी डॉलर है प्राइज मनीमैहर में रफ्तार का कहर : NH-30 पर खड़े कंटेनर में घुसा बेकाबू तूफान, 4 की मौत, एक दर्जन घायल, इनमें कई की हालत नाजुक?शिवराज ने मनरेगा को बताया भ्रष्टाचार का पर्याय : वीबी जी, राम जी बिल के खिलाफ प्रस्ताव पर भड़के मान सरकार पर, राहुल पर भी साधा निशानाजापान में पैर पसार रहा बर्ड फ्लू : ग्रेटर टोक्यो में सामने आया पहला केसए दफन की जाएंगी 2.40 लाख मुर्गियां

टी20 रैंकिंगः गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर बरकरार भारत की आलराउंडर : रेणुका ने टाॅप 10 में मारी एंट्री, बल्लेबाजों की सूची में है इनका जलवा

रेणुका ने टाॅप 10 में मारी एंट्री, बल्लेबाजों की सूची में है इनका जलवा
a

admin

Dec 30, 202503:13 PM

दुबई। आईसीसी ने महिला टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंदबाजों की सूची में टॉप पर बरकरार हैं। वहीं रेणुका ठाकुर ने गेंदबाजी तो शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पिछले सप्ताह की तरह दीप्ति शर्मा इस बार भी टॉप पर बरकरार हैं। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 8 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप 10 में एंट्री मारी है। वह सातवें स्थान पर काबिज हैं।

दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल, चैथे स्थान पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की लॉरेन बेल, छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा हैं। आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉरहेम हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड की चार्ली डेन नौवें और वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर दसवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया बेथ मूनी पहले स्थान पर

महिला बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और तीसरे स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना हैं। चैथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वौल्वार्ड्ट पांचवें स्थान पर हैं।

फायदे में शेफाली वर्मा भी

श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को बड़ा फायदा हुआ है। चार स्थान की छलांग लगाते हुए वह छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू सातवें, दक्षिण अफ्रीका की तंजिम ब्रिट्स आठवें, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स नौवें और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें स्थान पर हैं। सातवें स्थान से लेकर दसवें स्थान तक की खिलाड़ियों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पंद्रहवें स्थान पर हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा 7 स्थान की छलांग लगाते हुए इक्कीसवें स्थान पर पहुंची हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder