Latest News
लोकमाता की नगरी में क्रिकेट के भगवान : विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियों को बनते देखा सचिन ने, महेश्वर की प्राचीन विरासत से भी होंगे रूबरू
महेश्वर। भारत रत्न और सदी के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वह परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पवित्र व पर्यटन नगरी महेश्वर पहुंचे। जहां नगर के क्रिकेट प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट हेरीटेज होटल में रात बिताने के बाद सचिन तेंदुलकर सोमवार को महेश्वर की विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियों को बनते देखा। यही नहीं उन्होंने साडी की बारियों को भी समझा।इस दौरान सचिन के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पारंपरिक कला को करीब से देखा।
इसके बाद सचिन अपनी फैमिली के साथ महेश्वर के प्राचीन किला घाट और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत से भी रूबरू होंगे। सचिन तेंदुलकर के इस आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। इससे पहले रविवार को सचिन ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक किले और देवी अहिल्याबाई की राजगादी का भ्रमण किया था। जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने किला परिसर में स्थित प्राचीन मां अहिल्येश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
नर्मदा में किया नौकार विहार
उन्होंने नर्मदा नदी में नौका विहार भी किया और प्रशंसकों से मिले, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने किले के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए वहां की समृद्ध विरासत को करीब से देखा।सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
सचिन के दौरे से स्थानीय पर्यटन में उत्साह
सचिन के दौरे से स्थानीय पर्यटन में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका यह कदम यह दर्शाता है कि वे न केवल खेल के प्रति, बल्कि देश की समृद्ध कला और संस्कृति के प्रति भी गहरी रुचि रखते हैं। उनके इस दौरे से महेश्वरी साड़ी उद्योग से जुड़े बुनकरों को भी प्रोत्साहन मिला है। सचिन आज शाम महेश्वर से रवाना होंगे।
Advertisement
Related Post