Download App

Latest News

मनोज बाजपेयी की बढ़ी मुश्किलेंः : घूसखोर पंडत के खिलाफ अब जबलपुर में दायर हुई याचिका, शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर अरोपब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी! : सारेगामा ला रहा एनिमेटेड फिल्म ‘शिव सती’ दिव्य प्रेम कथा पर है आधारित

टी-20 विश्व कप : टीम इंडिया से हैंडशेक के लिए लालायित सलमान आगा, महामुकाबले से पहले बयां किया दर्द

टीम इंडिया से हैंडशेक के लिए लालायित सलमान आगा, महामुकाबले से पहले बयां किया दर्द
a

admin

Feb 14, 202604:03 PM

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में कल रविवार को टी20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा। रोमांचित करने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले का करोड़ों फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां पर दिलचस्प बात यह है कि फैंस की नजरें भारत-पाकिस्तान टी के खिलाड़ियों के हाथ मिलाने पर भी टिकी रहेंगी। हालांकि पाकिस्तान की खिलाड़ी टीम के खिलाडियों से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे हैं। ऐसा देखने को मिला कप्तान सलमान आगा की प्रेस काॅन्फ्रेंस में।

सलमान आगा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार है। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।

क्यों पाकिस्तान से हाथ नहीं मिला रहे भारतीय खिलाड़ी

पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति का पालन किया था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया था।

भारत ने यह रुख पहलगाम हमले के विरोध में जताया था। पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमला हुआ था।

भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एशिया कप में ही भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईना दिखाया था।

अभिषेक को लेकर क्या बोले सलमान

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का स्वास्थ्य चिंता का विषय है। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे और उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर भी संशय है। सलमान ने हालांकि, उम्मीद जताई कि अभिषेक फिट होंगे। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। आशा है कि वह जल्द स्वस्थ हों। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खेलना चाहते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder