Latest News

कोलंबो। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार की रात टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है। वहीं इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच के दौरान बड़ा घटनाक्रम भी हुआ। दरअसल पाकिस्तान की टीम को घुठने टेकते देख ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी मैच को बीच में ही छोड़ रफू चक्कर हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री का काफिला काले वाहन में रवाना होता कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि उनके जल्दी जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
बता दें कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का पाकिस्तान का फैसला शुरुआत में सही लगा जब भारत ने जल्दी विकेट गंवाया। लेकिन ईशान किशन ने 77 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। तिलक वर्मा ने 25 रन की संयमित पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया।
मध्यक्रम में टीम इंडिया को झटके लगे और हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे स्कोर 126-4 हो गया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में समझदारी से रन जोड़ते हुए टीम को 175-7 तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3-25 के आंकड़े दर्ज किए।
रनचेज में पाकिस्तान की खराब शुरुआत
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी।जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक की तेज गेंदबाजी ने पाकिस्तान का स्कोर 34-4 कर दिया।एक छोर पर उस्मान खान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। भारतीय गेंदबाजों ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया.अक्षर (2-29), हार्दिक (2-16) और बुमराह (2-17) के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।
Advertisement
