Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के घर में बजी शहनाई : लुधियाना के लविश ओबराय के साथ बहन कोमल ने लिए 7 फेरे, साक्षी बने रिश्तेदार-करीबी मित्र

लुधियाना के लविश ओबराय के साथ बहन कोमल ने लिए 7 फेरे, साक्षी बने रिश्तेदार-करीबी मित्र
a

admin

Oct 03, 202503:05 PM

अमृतसर । भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के घर शुक्रवार को खुशी का माहौल है। अमृतसर में उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी बेहद धूमधाम से हुई। शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। लुधियाना से लविश ओबराय बारात लेकर अमृतसर पहुंचे, जहां उनका पूरे रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदार और करीबी मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बेटी की शादी पर खुशी जाहिर करते हुए अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने पत्रकारों से कहा, यह मेरे लिए बहुत भावुक और खुशी का पल है। मैं अपनी बेटी का कन्यादान कर रहा हूं, यह मेरे जीवन का सबसे खास पल है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह दिन बेहद खास है। शादी के मौके पर अमृतसर का माहौल भी जश्न से सराबोर दिखाई दिया। दुल्हन के परिवार की तरफ से मेहमानों के स्वागत में विशेष इंतजाम किए गए।

मीडिया से यह बोले लविश

इस मौके पर दूल्हे लविश ओबराय ने पत्रकारों से कहा, मुझे खुशी है कि मेरी शादी कोमल शर्मा से हो रही है। अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी से पहले एशिया कप में भारत को जीत दिलाई। हमारे लिए यह एक शानदार तोहफा है। अभिषेक शर्मा के चाचा अमित व्यास ने कहा, ये खुशी का दिन है। हमारी बेटी की शादी लुधियाना के लविश ओबराय से हो रही है। सारा परिवार बहुत खुश है। नामी हस्तियां समारोह में इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder