Download App

Latest News

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... : अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म बट्ट कोच की तारीफ में पढ़ी कसीदें, दीं शुभकामनाएंउड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारखूब तप रहा मप्रः पारा गिरा पर गर्मी से नहीं मिली राहत : राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादाहिमायनी पुरी के खिलाफ पोस्ट पर रोक : दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा समेत कई पक्षों को भेजा नोटिस महिला टी-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजह

महिला टी-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजह

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजह
a

admin

Mar 17, 202612:35 PM

हैमिल्टन। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रनों से हराया। हैमिल्टन के सेडन पार्क में साउथ अफ्रीका से मिले 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में जीत के साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया प्लिमर महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज इसाबेला गेज भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 6 रन बनाकर आउट हुईं। 31 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती हुई पारी को कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हालांकि, डिवाइन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 18 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

अमेलिया केर ने 18 गेंदों में 6 चैकों की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। इजी शार्प ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि जेस केर ने 10 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। वहीं, नॉनकुलुलको म्लाबा ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 177 रन लगाए। टीम की ओर से ताजमिन ब्रिट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए। पहले विकेट के लिए ब्रिट्स और सुने लुस ने मिलकर 6.6 ओवर में 62 रन जोड़े और साउथ अफ्रीका को बढ़िया शुरुआत दी। लुस ने 21 गेंदों में 5 चैके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान वोल्वार्ट और ब्रिट्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। ब्रिट्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 चैके और 3 छक्के लगाए। अंत के ओवरों में कायला रेनके ने सिर्फ 9 गेंदों में 311 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में अमेलिया केर और जेस केर ने दो-दो विकेट चटकाए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
महिला टी-20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 18 रन से दी शिकस्त, खाका-म्लाबा की घातक गेंजबाजी बनी हार की वजह