Latest News

टीवी-27 न्यूज डाॅट काम का विश्लेषण
टी20 विश्वकप 2026 का हाईवोल्टेज ड्रामा अब समाप्त हो चुका है। आईसीसी द्वारा सारी मांगे ठुकराने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार एलान किया कि वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने को तैयार है। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का ऐलान होने के बाद आईसीसी के करोड़ों डूबने से बच गए। बता दें कि अगर यह हाईवोल्टेज मुकाबला नहीं होता तो आईसीसी को कुल 4500 करोड़ का फटका लगता।
बतादेंकि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान कर क्रिकेट जगत में भूचाल मचा दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दे दी, जिसकी वजह से पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकान पड़ सकती थी। आईसीसी द्वारा चलाए गए हंटर के बाद पाकिस्तान ने बैकफुट पर आ गया और भारत के साथ मैच खेलने को राजी हुआ।
गौरतलब है कि सोमवार 09 फरवरी देर रात बीसीबी ने एक बयान जारी किया। बयान में उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से विश्व कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ अपना तय मैच खेलने का अनुरोध किया। बीसीबी के बयान में लिखा था, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (ठब्ठ) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी), और हाल की मुश्किलों से निपटने में उनकी पॉजिटिव भूमिका के लिए सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता है।
अब एक तरफ जहां क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये फैसला खुश करने वाला है तो वहीं पाकिस्तान अभी भी ना नुकूर कर रहा है३.अब दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं होता, बल्कि उससे जुड़ा होता है अरबों डॉलर का कारोबार और कूटनीतिक समीकरण ऐसे में अंतिम वक्त पर पाकिस्तान के यू-टर्न ने न सिर्फ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को बचा लिया, बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया को राहत की सांस भी दिलाई। आखिर कैसे बदला फैसला और पर्दे के पीछे क्या चला रहा है चलिए ये भी जान लेते हैं...
दरअसल बांग्लादेश ने आईपीएल 2026 से उनके खिलाड़ी रहमान को बाहर किए जाने से नाराज होकर आईपीएल 2026 का बारिष्कार कर दिया और बांग्लादेश में आईपीएल टीवी प्रसारण पर भी रोक लगा दी। उसके बाद बांग्लादेश ने भारत के साथ टी20 वर्ल्डकप 2026 खेलने से इनकार कर दिया। तो बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया था। इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी मौके पर चैंका मारते हुए एक फरवरी को घोषणा की थी कि उसकी क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के ख़िलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। जिसके बाद कहीं ना कहीं आईसीसी को बड़ा झटका लगने और करोड़ों रूपए डूबने का खतरा सताने लगा३आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत पाकिस्तान मैच पर करीब 1578 करोड़ रुपए का दावं लगा हुआ है। उधर पाकिस्तान अपनी शर्तों पर मैच खेलने की बात पर अड़ा पाकिस्तान ने पहले आईसीसी के सामने पहले तीन शर्तें रखी थीं...
पाकिस्तान ने रखी ये शर्तें
पहली शर्त - आईसीसी की कमाई में पाकिस्तान को ज्यादा हिस्सा चाहिए।
दूसरी शर्त -पाकिस्तान चाहता है कि भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू हो।
तीसरी शर्त- पाकिस्तान चाहता है मैचों के दौरान अनिवार्य हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू हो।
चैथी शर्त- वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने यह सभी शर्तें लाहौर में हुई मीटिंग के दौरान रखी। हालांकि आईसीसी जहां पाकिस्तानों की शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं मैच न खेलने पर पीसीबी को बड़ी कीमत चुकाने की चेतावनी भी दे डाली। कुल मिलाकर ज्20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार है३इस तरह आईसीसी ने करीब 1560 करोड़ रुपये डूबने से बचा लिए हैं।
भारत-पाक मैच होने से कितना फायदा
कुल राजस्व अकेले इस मैच से करीब 2,200 करोड़ रुपए से लेकर 4,500 करोड़ रुपए तक का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान ! मैच के लिए 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 15 लाख से 18 लाख रुपए के बीच है। वहीं ब्रॉडकास्टर्स (जैसे जियोस्टार) को इस मैच से 200-250 करोड़ रुपये के विज्ञापन राजस्व की उम्मीद जताई गई है।
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को राहत
मैच की पुष्टि से मेजबान देश श्रीलंका को बड़ा आर्थिक सहारा मिला
श्रीलंका के पर्यटन और आर्थिक क्षेत्र को लगभग 100 करोड़ का फायदा होगा !
टिकट विंडो खुलते ही कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए
डिजिटल व्यूअरशिप -इस बार 6 करोड़ से अधिक दर्शकों के जुड़ने की संभावना
वहीं यह पुष्टि होने कि भारत रविवार 15 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगा, के कुछ मिनट बाद ही मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप का किराया 10 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गया। पाकिस्तान सरकार ‘दोस्ताना देशों’ की मांग के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारतीय टीम के साथ खेलने की मंजूरी देने पर राजी हो गई। हालांकि बीच का रास्ता निकालने के लिए कई बैक चैनल बातचीत हुई, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले विमानन कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। यहीं नहीं कोलंबो जाने का हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। मेकमाईट्रिप के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया एक लाख रुपये पार हो गया है। दिल्ली से कोलंबो तक पहुंचने में फ्लाइट को करीब 4 घंटे लगते हैं।
कितना हुआ किराया?
मेकमाईट्रिप वेबसाइट पर मंगलवार सुबह 11 बजे जब हमने कोलंबो का हवाई किराया चेक किया तो यह प्रति यात्री इस प्रकार था
1. दिल्ली से कोलंबो
शुक्रवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 63,030 और 81,032 रुपये है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 32,746 रुपये दिखा रहा है।
शनिवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 90,031 रुपये से 1,09,340 रुपये के बीच है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 1,45,220 रुपये था।
संडे को मैच वाले दिन एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 1,09,340 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 65,915 रुपये था। श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया इसलिए कम है क्योंकि यह फ्लाइट जब तक कोलंबो पहुंचेगी और यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे, मैच खत्म हो चुका होगा।
2. मुंबई से कोलंबो
मुंबई से कोलंबो तक हवाई दूरी ढाई से पौने तीन घंटे की है। शुक्रवार को इंडिगो की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 22,943 रुपये, एयर इंडिया का किराया 28,035 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 66,123 रुपये है।
शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस का किराया 47,818 रुपये, श्रीलंकन एयरलाइंस का 56,525 रुपये से 63,377 रुपये और एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 80,031 रुपये है।
संडे को एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 28,035 रुपये, इंडिगो 32,803 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 66,123 रुपये है।
Advertisement
