Download App

Latest News

टी20 विश्व कपः : 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी ओमान की बल्लेबाजी, श्रीलंका ने 105 रन से रौंदाबजट सत्र से पहले कांग्रेस अक्रामक : जीतू ने सीएम को लेटर लिख 3 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग, लिस्ट में इनका है नामएचएएल का शानदार वित्तीय प्रदर्शन : तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, 1,866.66 करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफाघूसखोर पंडत विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता को लगाई जमकर लताड़, क्या कहा जानें जनगणनाः भोपाल में एक मई से चलेगा अभियान : कलेक्टर ने तैयार की 16 अफसरों की टीम, पोर्टल-मोबाइल ऐप से डेटा करेंगे एकत्रित

टी-20 वल्र्ड कपः हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जुबानी जंग तेज : पाकिस्तान से जुड़े विवाद पर श्रीकांत ने नासिर को दिखाया आइना

पाकिस्तान से जुड़े विवाद पर श्रीकांत ने नासिर को दिखाया आइना
a

admin

Feb 12, 202611:54 AM

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 से जुड़े विवाद पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की टिप्पणी के पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 2003 विश्व कप के दौरान नासिर हुसैन इंग्लैंड के कप्तान थे। इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिम्बाब्वे और केन्या जाने से इनकार कर दिया था। उस फैसले के चलते इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और केन्या क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। उस समय इंग्लैंड ने अपने फैसले लिए थे। अब वे सवाल क्यों उठा रहे हैं? आपका एक नियम है और हमारा एक नियमकृऐसा नहीं चल सकता।

उस समय इंग्लैंड का दबदबा था, आज है भारत का

उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी की आय का बड़ा हिस्सा भारतीय दर्शकों से आता है, इसलिए भारत को कुछ मामलों में प्रभावशाली माना जाता है। हर दौर में किसी न किसी टीम का प्रभाव रहता है। उस समय इंग्लैंड का दबदबा था, आज भारत का है। श्रीकांत ने पाकिस्तान के भारत के साथ खेलने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि पाकिस्तान खेलने के लिए तैयार हो गया है। यह विश्व क्रिकेट के लिए बेहद जरूरी है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि करोड़ों दर्शकों की भावनाओं से जुड़ा होता है।

पाकिस्तान मैच नहीं खेलता तो उसे होता भारी नुकसान

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता तो उसे सबसे अधिक नुकसान होता। ऐसे फैसलों से किसी एक देश को अलग-थलग पड़ने का खतरा रहता है, इसलिए खेल को राजनीति से ऊपर रखना जरूरी है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, बाद में पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदलते हुए टीम को खेलने की अनुमति दे दी।

नासिर हुसैन ने इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का प्रभाव है और सभी टीमों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder