रविवार, 19 अप्रैल 202610:51:41 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

संन्यास की अटकलों पर लगा विराम : सूर्या ने तय किए अपने अगले दो बड़े लक्ष्य, टी20 विश्व कप जीत कर धोनी-रोहित के क्लब में भी हुए शामिल

admin

admin

Mar 09, 2026
12:02 PM
सूर्या ने तय किए अपने अगले दो बड़े लक्ष्य, टी20 विश्व कप जीत कर धोनी-रोहित के क्लब में भी हुए शामिल

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार भारत के ऐसे तीसरे कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता है। भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने अगले दो लक्ष्य भी स्पष्ट कर दिए हैं।

35 साल के हो चुके सूर्यकुमार यादव की विश्व कप के बाद संन्यास की अटकले लगाई जा रही थीं। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए भारतीय कप्तान ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए अपने अगले दो बड़े लक्ष्य स्पष्ट कर दिए।

सूर्या के बयान से हुआ स्पष्ट

सूर्यकुमार यादव ने कहा, मेरा अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ओलंपिक गोल्ड जीतना है। साथ ही, उसी साल हमें अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव भी करना है। इसे भूलिएगा मत। सूर्या के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कम-से-कम अगले दो साल वह कहीं नहीं जाने वाले हैं।

2024 में सूर्या को सौंपी गई थी कप्तानी

सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई थी। उनका लक्ष्य 2026 में खिताब को अपने घरेलू दर्शकों के सामने बचाना था, और इसमें वह सफल रहे। सूर्यकुमार आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों वाले कप्तानों में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। कुल 52 टी20 मैचों में उन्होंने कप्तानी की है, जिनमें टीम इंडिया ने 42 मैच जीते हैं। 8 मैचों में हार मिली है, और 2 मैचों का परिणाम नहीं आया है। सूर्या की जीत का प्रतिशत 80.77 है। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।

सूर्या की छोटी पारियों ने कई मैचों में टीम को संभाला

टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले सूर्या बाद के मैचों में बेशक बड़ी पारियां न खेल पाए हों, लेकिन उनकी छोटी पारियों ने कई मैचों में टीम को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी। सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप की 9 मैचों की पारियों में 30.25 की औसत से 242 रन बनाए। सैमसन और ईशान के बाद वह टीम के तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें