Download App

Latest News

पेट से जुड़े रोगों के लिए खा रहे हैं अजवाइन : सेवन की यह गलती बिगाड़ सकती है पाचन...फिर भी पूरे देश में शोर मचा रही कांग्रेस : नकवी ने ऐसे साधा निशाना, टारगेट में रहीं दीदी भी, शहजाद ने भी कांग्रेस को कोसाफिल्म सूबेदार : अनिल कपूर के एक्शन सीन की दीवानी हुईं विद्या बालन, पोस्टर शेयर कर खास अंदाज में सराहा

टी20 वर्ल्ड कप से दूरी पड़ी भारी! : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर जांच की तलवार, ईद के बाद शुरु होगा एक्शन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर जांच की तलवार, ईद के बाद शुरु होगा एक्शन
a

admin

Mar 18, 202603:16 PM

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने का फैसला एक बार फिर से चर्चा में है। बांग्लादेश की नई सरकार ने इस मामले की जांच शुरू करने का फैसला लिया है। युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि ईद के बाद एक नई जांच कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी इस बात की पड़ताल करेगी कि क्या भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी में विफलता का नतीजा था।

मंत्री अमीनुल इस्लाम ने कहा कि सरकार यह समझना चाहती है कि क्या यह स्थिति टाली जा सकती थी। उन्होंने कहा, “हमें यह गहराई से जांचना होगा कि हम विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं ले पाए और हमारी स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी में कमी कहां रह गई।” उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में मौजूद कमियों को भी उजागर करता है।

अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा जांच को

सरकार इस जांच को बीसीबी के हालिया चुनावों में कथित अनियमितताओं से जोड़कर भी देख रही है। मंत्री के मुताबिक क्लब और जिला स्तर के कई स्टेकहोल्डर्स ने शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनकी जांच पहले से चल रही है। बीसीबी ने हाल ही में मंत्रालय से पिछली जांच बंद करने की अपील की थी, लेकिन इसके ठीक अगले दिन नई जांच की घोषणा ने बोर्ड और सरकार के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया है।

विवाद की यहां से हुई थी शुरुआत

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। आईसीसी के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद बोर्ड अपने रुख पर कायम रहा, जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। अब इस पूरे मामले पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि जांच के नतीजे न सिर्फ बांग्लादेश क्रिकेट प्रशासन बल्कि वैश्विक क्रिकेट में उसकी साख पर भी बड़ा असर डाल सकते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
टी20 वर्ल्ड कप से दूरी पड़ी भारी! : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर जांच की तलवार, ईद के बाद शुरु होगा एक्शन