Latest News

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। हालांकि भारत की इस बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें वह अपने गलत पूर्वानुमान को लेकर काफी नाराज दिखाई दिए।
एक टीवी शो के दौरान उनसे सवाल किया गया कि उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई, क्योंकि भारत ने फाइनल जीत लिया। इस पर आमिर ने झल्लाते हुए जवाब दिया, “जीत गए हैं तो ठीक है। कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर थोड़े ही लेकर आएंगे। वेल डन।” उनके इस बयान से साफ झलक रहा था कि वह आलोचनाओं और ट्रोलिंग से परेशान हैं।
आमिर ने कई बार की थी भारत की हार की भविष्यवाणी
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आमिर ने कई बार भारत की हार की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने पहले कहा था कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। बाद में उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में भारत की हार का अनुमान लगाया था। फाइनल से पहले उन्होंने साफ कहा था कि चाहे भारत पहले बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी, मुकाबला न्यूजीलैंड ही जीतेगा। लेकिन मैच का नतीजा इसके बिल्कुल उलट रहा और भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी।
शेहजाद ने किया बचाव
इस मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शेहजाद ने आमिर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि आमिर ने अपनी क्रिकेट समझ और विश्लेषण के आधार पर यह भविष्यवाणी की थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि क्रिकेट में अनुमान हमेशा सही नहीं होते।
इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर यह बोले थे आमिर
भारत की जीत के बाद आमिर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक अहम कैच छूटने की वजह से मुकाबला पलट गया था। उनके मुताबिक अगर भ्ंततल ठतववा ने ैंदरन ैंउेवद का कैच पकड़ लिया होता तो इंग्लैंड लक्ष्य हासिल कर सकता था। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड पर पूरी तरह दबदबा बनाया। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों और फैंस में जश्न का माहौल है, जबकि सोशल मीडिया पर आमिर की गलत भविष्यवाणियों को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
Advertisement
