Download App

Latest News

वनडे सीरीजः भारत ने फिर गंवाया टाॅस : अफ्रीका ने बल्लेबाजी का दिया न्योता, टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, मेहमान टीम में बावुमा की वापसी पश्चिम बंगाल एसआईआर : चुनाव आयोग ने 46 लाख से अधिक फर्जी वोर किए चिन्हित, अब और उबलेगी सियासतमेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 : स्विट्जरलैंड को रौंद क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अगला मुकाबला अब बेल्जियम सेआपरेशन सिंदूर : झूठे दावे से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, फिर अलापा सीजफायर का रागअसम सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत : लाखों परिवारों को अब 300 रुपए में मिलेगा एलपीजी सिलेंडरसाइक्लोन दित्वाह का तमिलनाडु में अब भी असर : झमाझम बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंदसीईसी ज्ञानेश कुमार देश का बढ़ाएंगे मानः : आज संभालेंगे इंटरनेशनल आईडीईए की वैश्विक अध्यक्षता

भारत-अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आजः : टीम इंडिया की निगाहें रहेंगी यहां, रो-को से है बडी उम्मीद हिटमैन के नाम जुड़ सकता अनोखा रिकार्ड

Featured Image

Author : admin

Published : 03-Dec-2025 11:35 AM

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। रांची का मुकाबला जीत चुकी टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में भी सभी की नजर विराह कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। विराट कोहली के 52वें वनडे शतक के बाद उम्मीदें और बढ़ गई हैं। और दिग्गज बल्लेबाज भी अपने बेहतरीन फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। खास बात यह है कि रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम जुड़ सकता है।

रोहित शर्मा अगर रायपुर में 5 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 650 छक्के हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। हालांकि रोहित के पास रायपुर के बाद भी इस उपलब्धि को हासिल करने का पूरा समय है। उन्होंने फिलहाल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 645 छक्के लगाए हैं।

गेल का भी रिकार्ड तोड़ सकते रोहित

रायपुर वनडे में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। क्रिस गेल ने बतौर ओपनर 274 पारियों में 328 छक्के लगाए हैं। रोहित ने अब तक 188 पारियों में 324 सिक्स लगाए हैं। अगर रोहित रायपुर में 5 छक्के लगा पाते हैं, तो 650 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने के साथ ही, बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकार्ड रोहित के नाम

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 503 मैचों की 536 पारियों में वह 645 छक्के लगा चुके हैं। वहीं अगर फॉर्मेट के मुताबिक बात करें, तो रोहित ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। 277 मैचों की 269 पारियों में वह 252 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके 159 मैचों में 205 छक्के हैं। रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में भी सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 2015 से लेकर 2023 के बीच तीन विश्व कप के 28 मैचों की 28 पारियों में उन्होंने 54 छक्के लगाए हैं।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder