Download App

Latest News

शाहबाज खान : संगीत से दूरी, अभिनय से दोस्ती, इंदौर के अभिनेता का अनोखा सफरलोक निर्माण के खराब कामों पर सख्ती : ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई, सात जिलों में किया निरीक्षण अमले को शस्त्र से सशक्त नहीं बना पाया वन विभाग : डंडे के भरोसे जंगलों की सुरक्षा को मजबूर अमला, परिणामः न रूका अतिक्रमण और न ही वन्यप्राणियों का शिकार

हम चैंपियन थे, चैंपियन हैं... : टीम इंडिया ने जीता सारा जहां, सूर्या ब्रिगेड ने तोड़ा नमो स्टेडियम का मिथक और भारत लगातार दूसरी बार बना टी-20 चैंपियन

टीम इंडिया ने जीता सारा जहां, सूर्या ब्रिगेड ने तोड़ा नमो स्टेडियम का मिथक और भारत लगातार दूसरी बार बना टी-20  चैंपियन
a

admin

Mar 09, 202608:20 AM

नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। करीब 90 हजार दर्शकों की गूंज के बीच भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस महाजीत के साथ ही अहमदाबाद के इस मैदान से 19 नवंबर 2023 की हार की याद भी खत्म हो गई।

कप्तान सूर्या की अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब का सफल बचाव किया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी20 विश्व कप जीता और साथ ही खिताब बचाने का कारनामा भी किया। इस जीत के साथ ही भारतीय मेन्स टीम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीते हैं, जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने दो-दो बार यह ट्रॉफी जीती है।

महान कप्तानों की सूची में शामिल हुए सूर्यकुमार

33 साल की उम्र में कप्तानी संभालने वाले सूर्यकुमार यादव अब उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने विश्व कप जिताया है। इस सूची में कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अहमदाबाद का मिथक टूटा

इस महामुकाबले से पहले हर किसी के मन में ये सवाल था कि आखिर भारत यहां कैसे मुकाबला जीतेगा। इसके पीछे 2023 की वो कड़वी याद थी जब टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल आॅस्ट्रेलिया के सामने यहीं गंवाया था। तब भारत अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचा था लेकिन वह खिताब नहीं जीत सका था।

इस टूनार्मेंट में भी भारत केवल एक मैच हारा था। वो मैच भी साउथ अफ्रीका के साथ इसी मैदान पर था। इसलिए फैन्स के मन में ये सवाल कौंध रहा था कि आखिर टीम इंडिया अहमदाबाद का मिथक कैसे तोड़ेगी। लेकिन चैम्पियन टीम मिथकों और तमाम रिकॉर्ड्स को तोड़कर ही बना जाता है। भारतीय टीम ने अपनी हर पिछली हार से सबक लिया। और सबसे बड़ी बात इस बार टीम इंडिया ने अहमदाबाद की पिच को अच्छे से समझा और उसी हिसाब से प्लानिंग की।

भारत की तूफानी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टूनार्मेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन बनाए और तीसरी बार शतक से थोड़ा पीछे रह गए। उनके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। यह लगातार दूसरा मौका था जब भारत ने इस टूनार्मेंट में 250 से ज्यादा रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी न्यूजीलैंड

256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरूआत से ही दबाव में दिखी। पावरप्ले के अंदर ही उसके तीन विकेट गिर गए और टीम मैच में पीछे हो गई। नौवें ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 72 रन हो चुका था और तभी से मैच का नतीजा लगभग तय हो गया था। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
हम चैंपियन थे, चैंपियन हैं... : टीम इंडिया ने जीता सारा जहां, सूर्या ब्रिगेड ने तोड़ा नमो स्टेडियम का मिथक और भारत लगातार दूसरी बार बना टी-20 चैंपियन