Download App

Latest News

रीवा का पचमठा मंदिर : जहां आदि गुरु ने की थी शिवलिंग की स्थापना, सनातन धर्म के लिए बेहद खास माना जाता है यह स्थानमैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर करूंगा यकीन : पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वार

भारत-पाक के बीच 15 फरवरी को होगा हाईवोल्टेज मुकाबला : लौट के बुद्धु घर को आए, ट्रॉफी चोर नकवी का बयान बना मजाक का विषय

लौट के बुद्धु घर को आए, ट्रॉफी चोर नकवी का बयान बना मजाक का विषय
a

admin

Feb 10, 202611:48 AM

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेला जाएगा। इसका एलान पाकिस्तान सरकार ने सोमवार की आधी रात किया। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। बता दें कि, पाकिस्तान सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि उनकी राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करेगी। हालांकि, आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने यू-टर्न लेते हुए मैच खेलने के लिए राजी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी से अपने मुकाबले भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करने की अपील की थी, लेकिन आईसीसी ने बीसीबी की अपील को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया।

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने पहले टीम से कहा था कि भारत के खिलाफ मैच न खेले, ताकि बांग्लादेश को समर्थन दिखाया जा सके, लेकिन आईसीसी की ओर से भारत के मैच का बहिष्कार करने की पाकिस्तान की धमकी पर कड़ा रुख अपनाने और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और श्रीलंका सरकार की ओर से पाकिस्तान से अपने फैसले पर फिर से विचार करने के अनुरोध के बाद, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान पुरुष टीम को मैच खेलने की इजाजत दे दी है।

पाकिस्तान पर किसी का दबाव नहीं

पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उसने बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोधों के कारण अपनी टीम को 15 फरवरी का मैच खेलने की अनुमति दी है। वहीं पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने ऐसा बयान दे दिया जिसने नई बहस छेड़ दी। समझौते के कुछ घंटों पहले उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान पर किसी का दबाव नहीं है।

मजाक का विषय बना नकवी का बयान

उन्होंने कहा, न मैं भारत और आईसीसी की धमकियों से डरता हूं, न पाकिस्तान की सरकार डरती है, और जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का सवाल है, आप उन्हें जानते ही हैं, वह कभी नहीं डरते। नकवी का यह बयान अब मजाक का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब अंत में मैदान में उतरना ही पड़ा, तब इस तरह की भाषा पाकिस्तान की स्थिति को मजबूत नहीं बल्कि विरोधाभासी बनाती है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder