Download App

Latest News

तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी : गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूरकॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने लिए राघव चड्ढा के मजे : किया ऐसा पोस्ट कि यूजर्स की नहीं रूक रही हंसीग्रीन का शतक, मैयर का पंच, : न्यूजीलैंड की शेरनियों ने द. अफ्रीका को 66 रनों से ऐसे रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, : न्यूजीलैंड की शेरनियों ने द. अफ्रीका को 66 रनों से ऐसे रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

न्यूजीलैंड की शेरनियों ने द. अफ्रीका को 66 रनों से ऐसे रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा
a

admin

Apr 04, 202601:52 PM

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। शुरुआती ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का फैसला सही साबित दिख रहा था, जब न्यूजीलैंड ने 3 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद चैथे विकेट के लिए मैडी ग्रीन और ब्रूकी हैलीडे ने 211 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती थी। 214 के स्कोर पर हैलीडे का विकेट गिरा। वह शतक लगाने का मौका चूक गईं और 124 गेंदों पर 98 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। ग्रीन अंत तक नाबाद रहीं। ग्रीन ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 128 गेंदों पर 15 चैकों की मदद से 141 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

ग्रीन और हैलीडे ने खेली शानदार पारी

ग्रीन और हैलीडे की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए। 307 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा, एनेरी डर्कसेन ने 47, क्योले ट्रायन ने 29, और तंजिमव ब्रिट्स ने 25 रन बनाए।

रोमेरी ने की घातक गेंजबाजी

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर ने घातक गेंदबाजी की। मैयर ने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए, जबकि जेस केर, केली नाइट और नैंसी पटेल को 1-1 विकेट मिला। नाबाद 141 रन की पारी खेलने वाली मैडी ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्रीन ही सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं। 3 मैचों की सीरीज में उन्होंने 239 रन बनाए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder