Download App

Latest News

मनोज बाजपेयी की बढ़ी मुश्किलेंः : घूसखोर पंडत के खिलाफ अब जबलपुर में दायर हुई याचिका, शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर अरोपब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी! : सारेगामा ला रहा एनिमेटेड फिल्म ‘शिव सती’ दिव्य प्रेम कथा पर है आधारित

टी20 वर्ल्ड कप : इंतजार खत्म, आज कोलंबो में होगी जंबो जंग, इस टूर्नामेंट मेन इन ब्ल्यू का पलड़ा रहा है भारी

इंतजार खत्म, आज कोलंबो में होगी जंबो जंग, इस टूर्नामेंट मेन इन ब्ल्यू का पलड़ा रहा है भारी
a

admin

Feb 15, 202608:07 AM

कोलंबो। क्रिकेट फैंस के लिए यह वीकेंड किसी त्योहार से कम नहीं है। सुपर संडे पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं, बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक ओर जहां कोलंबो में जहां टी20 विश्व कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, तो वहीं दूसरी ओर महिला क्रिकेट में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। फैंस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आगा कर रहे हैं. भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में अमेरिका और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और अमेरिका पर जीत दर्ज की है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा भावनाओं से जुड़ा होता है। दोनों देशों के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं. कोलंबो की पिच स्पिनरों को मदद दे सकती है, ऐसे में रणनीति और टीम संयोजन अहम भूमिका निभाएंगे।

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारत शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच 29 रन से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। दूसरी ओर, ग्रुप-ए की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद पाकिस्तान ने भी अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीते हैं। इस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 3 विकेट से जीता था, जबकि यूएसए ने अपने पहले मैच को 32 रन से जीता।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder