Download App

Latest News

महाकालेश्वर मंदिर : उज्जैन में मौजूद हैं बाबा महाकाल का वृद्ध स्वरूप, इनके दर्शन के बिना अधूरी है धार्मिक यात्राएमपीपीजीसीएल की उपलब्धि : जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर, 14 करोड़ में नयागांव में लेगा आकार

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और बड़ा झटका : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर से बाहर हुआ यह पेसर, हैमस्ट्रिंग में लगी चोट बनी वजह

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर से बाहर हुआ यह पेसर, हैमस्ट्रिंग में लगी चोट बनी वजह
a

admin

Feb 06, 202601:33 PM

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट शनिवार से श्रीलंका और भारत में शुरू हो रहा है, लेकिन हेजलवुड समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।

जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके। रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई। हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को होने वाले पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं।

फिट होने में अभी और लगेगा समय

नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडमाइड ने कहा, हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताजा संकेत बताते हैं कि उन्हें अभी कुछ समय लगेगा। उनके प्रोग्राम को तेज करने की कोशिश में बहुत ज्यादा जोखिम होगा। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल हेजलवुड की जगह किसी नए खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं करेगा। चयनकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती मैचों के लिए टीम संतुलित है और आगे टूर्नामेंट की जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

हेजलवुड का शानदार रहा है रिकार्ड

करीब चार साल तक टी20 क्रिकेट न खेलने के बावजूद हेजलवुड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने 20.44 की औसत और 7.57 की इकॉनमी रेट से 133 विकेट लिए हैं। 35 साल के हेजलवुड पहले से चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस के साथ चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस ही पूरी तरह फिट तेज गेंदबाज हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े सीन एबॉट को आगे चलकर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और बड़ा झटका : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर से बाहर हुआ यह पेसर, हैमस्ट्रिंग में लगी चोट बनी वजह