Download App

Latest News

ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, : न्यूजीलैंड की शेरनियों ने द. अफ्रीका को 66 रनों से ऐसे रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा आईपीएल 2026 : आज क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का मिलेगा डबल डोज, MI-DC और GT-RR के बीच होगा मुकाबलामहाकालेश्वर मंदिर : भस्मारती में लगा भक्तों का तांता, अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल : अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शनगैस किल्लत पर कांग्रेस का दांव पड़ा उल्टा : शर्मा-नाथ के बयान का हवाला दे मोहन के मंत्री ने बोला जुबानी हमला

आईपीएल 2026 : आज क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का मिलेगा डबल डोज, MI-DC और GT-RR के बीच होगा मुकाबला

आज क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का मिलेगा डबल डोज, MI-DC और GT-RR के बीच  होगा मुकाबला
a

admin

Apr 04, 202612:32 PM

मुंबई । आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाले हैं। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद में होगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हमेशा से ही दिलचस्प और कांटे का रहा है। पिछले सीजन (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जहां टीम ने अपने पहले 5 में से 4 मैच गंवा दिए थे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद मुंबई ने लगातार 6 मैच जीतकर शानदार वापसी की और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस सीजन भी मुंबई इंडियंस ने एक खास उपलब्धि हासिल की है—उन्होंने IPL 2012 के बाद पहली बार अपने अभियान का पहला मैच जीता है।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स पर भारी रहा है। 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में मुंबई 5-2 से आगे है। इतना ही नहीं, पिछले सीजन में भी मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैचों में हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। पिछले सीजन में उन्होंने अपने घर पर खेले 5 में से 4 मुकाबले गंवाए थे, जबकि उनकी एकमात्र जीत सुपर ओवर में आई थी। इन आंकड़ों के आधार पर मुंबई इंडियंस इस मैच में मजबूत दावेदार नजर आती है।

दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहेंगी। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने पिछले मैच में 15 गेंदों पर 50 रन बनाकर सनसनी मचा दी थी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया और उन्होंने शानदार स्ट्राइक रेट के मामले में यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ दिया।

अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। दोनों बल्लेबाज अपनी संतुलित और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे बिना ज्यादा जोखिम उठाए पारंपरिक शॉट्स के जरिए टीम को मजबूत शुरुआत देने में सक्षम हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है कि आखिर जीत किस टीम के हिस्से में आती है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder