Download App

Latest News

ताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशनऑस्कर : 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्डKarni Mata Temple : राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां चूहों का जूठा प्रसाद ही माना जाता है सबसे पवित्र

आईपीएलः : वैभव ने डेब्यू मैच में ही इरादे कर दिए थे जाहिर, नमन अवार्ड में संजू ने किया बड़ा खुलासा, क्या कहा पढ़ें खबर

वैभव ने डेब्यू मैच में ही इरादे कर दिए थे जाहिर, नमन अवार्ड में संजू ने किया बड़ा खुलासा, क्या कहा पढ़ें खबर
G

Ganesh Sir

Mar 16, 202612:04 PM

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक समारोह इस बार खास था। इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया। मौके पर पुरुष, युवा और महिला टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2025 में उन्होंने एलएसजी के लिए खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल डेब्यू मैच से पहले राहुल द्रविड़ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया।

सैमसन ने सुनाया किस्सा

सैमसन ने कहा, “मैं असल में मीटिंग में था। राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, ‘संजू, हमें उससे बात करनी है। वह बहुत छोटा बच्चा है, हमें उसे समझाना होगा कि कैसे करना है।’ राहुल सर ने वैभव से मैच के लिए उसके प्लान के बारे में पूछा। वैभव ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे।’ राहुल सर ने फिर पूछा, ‘तुम्हारा गेम प्लान क्या है?’

हमें पहली गेंद मिली तो उड़ देंगे

वैभव ने कहा, ‘अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उड़ा देंगे।’ सैमसन ने कहा कि इसने ठीक वैसा ही किया भी। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपना खुद का वीडियो गेम खेल रहा है। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद, जो ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई थी, उस पर छक्का लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है। भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा। आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
आईपीएलः : वैभव ने डेब्यू मैच में ही इरादे कर दिए थे जाहिर, नमन अवार्ड में संजू ने किया बड़ा खुलासा, क्या कहा पढ़ें खबर