Download App

Latest News

महाकालेश्वर मंदिर : उज्जैन में मौजूद हैं बाबा महाकाल का वृद्ध स्वरूप, इनके दर्शन के बिना अधूरी है धार्मिक यात्राएमपीपीजीसीएल की उपलब्धि : जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर, 14 करोड़ में नयागांव में लेगा आकार

15 छक्के-15 चैके... : अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव के बल्ले ने उगली आग, 80 गेंदों में 175 जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव के बल्ले ने उगली आग, 80 गेंदों में 175 जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
a

admin

Feb 06, 202604:03 PM

हरारे। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चैके शामिल रहे।

इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के, अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल यह व्यक्तिगत सर्वोच्च रिकार्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101’) लिस्ट में क्रमशरू तीसरे, चैथे और पांचवें स्थान पर हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी भी बने सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस संस्करण में कुल 30 छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 18 छक्के जड़े थे। फिन एलन साल 2016 और 2018 में इतने ही छक्के लगा चुके थे।

सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकार्ड भी सूर्यवंशी के नाम

सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 71 गेंदों में इस कारनामे को किया। इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 55 गेंदों में किया। ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने इसी साल जापान के विरुद्ध महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
15 छक्के-15 चैके... : अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव के बल्ले ने उगली आग, 80 गेंदों में 175 जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी