Latest News
बारिश थमी : राजधानी के तालाबों-बांधों की रंगत बदली, भोपाल के लाइफ लाइन का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
भोपाल। राजधानी की लाइफ लाइन यानी बड़ा तालाब अब सिर्फ लगभग सवा दो फीट खाली है। इसका जलस्तर 1664.50 फीट तक पहुंच गया है। इसमें बीते छह दिन में करीब सवा चार फीट पानी जमा हुआ। वहीं इस तालाब की मुख्य स्त्रोत कोलांस नदी 3 फीट ऊपर बही। केरवा और कलियासोत डैम में भी पानी का लेवल बढ़ा है। गौरतलब है कि जब सीहोर जिले में तेज बारिश होती है तब ही कोलांस नदी उफान पर आती है। यह पानी सीधे बड़ा तालाब में पहुंचता है। हालांकि, भोपाल और सीहोर में अब तेज बारिश का दो दिन से थमा हुआ है। लेकिन कोलांस नदी के अपने लेवल से ऊपर बहने से बडे तालाब में कल भी पानी बढता रहा।
गौरतलब है कि बड़ा तालाब को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसकी वजह यह वॉटर लेवल तो बेहतर रखता ही है। साथ में बड़ी आबादी की प्यास भी बुझाता है। बड़ा तालाब से हर दिन पुराने शहर समेत बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) समेत आसपास के इलाकों की 3 लाख से ज्यादा आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। एक समय बडा तालाब आधे शहर की प्यास बुझाता था लेकिन शहर के विस्तार और नर्मदा जल भोपाल आने के बाद इस पर निर्भरता भी कम हुई है। अब यह शहर के करीब बीस फीसद इलाकों में पानी पहुंचाता है। बड़ा तालाब से हर रोज 25 मिलियन गेलन पानी सप्लाई होता है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है।
, , , , , ,
डैमों में भी बढा है पानी
केरवा डैम: कुल 1673 फीट क्षमता वाले केरवा डैम में अब तक लगभग 1663.20 फीट पानी आ चुका है। तेज बारिश होने के बाद डैम में पानी का लेवल बढ़ जाएगा।
कलियासोत डैम: इस डैम का अभी वॉटर लेवल 1649.93 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659.02 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी करीब 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।
कोलार डैमः इस विशाल डैम का वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1497.83 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली माना जा रहा है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। पिछली बार जुलाई में इसके गेट खोलने पड़े थे।
Advertisement
Related Post