Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

आय से अधिक संपत्ति- भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला : इंदौर के ननि अधिकारी के ठिकानों पर EOW की रेड, मिले अहम दस्तावेज और सुराग

 इंदौर के ननि अधिकारी के ठिकानों पर EOW की रेड, मिले अहम दस्तावेज और सुराग
G

Ganesh Sir

Invalid DateInvalid Date

इंदौर। मध्यप्रदेश के घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर जांच एजेंसियों का एक्शन जारी है। इसी कडी में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने इंदौर में नगर निगम अधिकारी चेतन पाटिल के ठिकानों पर दबिश दी है। ईओडब्ल्यू ने पाटिल के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है नगर निगम अधिकारी के यहां भारी मात्रा में छुपाई गई संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने यह छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू को मौके से कई अहम दस्तावेज और सुराग मिले है। इसके बाद एजेंसी ने नगर स्थित पाटिल के आॅफिस को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। मंगलवार सुबह एक टीम ने पाटिल के गुलमोहर काॅलोनी के आवास पर छापा मारा, जबकि दूसरी टीम नगर निगम में उनके कार्यालय पहुंची और केबिन में दस्तावेज खंगाले। पाटिल फिलहाल निगम मे सहायक अधीक्षक है। पाटिल के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। इस रेड ने नगर निगम में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चेतन पाटिल सालों से नगर निगम में उद्यान विभाग का काम देख रहा है।

भाजपा नेताओं के करीबी भी माने जाते हैं पाटिल

टीम को पता चला है कि पाटिल को अब तक की सेवा में जितनी पगार मिली। उससे अधिक संपत्ति उन्होंने जुटाई है। वर्षों से पाटिल इंदौर नगर निगम में जमे हुए है और महत्वपूर्ण पदों पर रहे। चेतन कुछ भाजपा नेताअेां के भी करीबी माने जाते है। फिलहाल वे सहायक उद्यान अधिकारी के रुप में काम देख रहे है। टीम को पाटिल के यहां आय से अधिक संपति मिलने की आशंका है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder