Latest News
इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी : दिल्ली वापस लौटाकर करानी पड़ी आपात लैंडिंग, आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए भरी थी उड़ान
नई दिल्ली। इंडिगो एयलाइंस से जुडी बडी खबर सामने आई है। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2006 को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटाकर आपात लैंडिंग करानी पड़ी है; बताया जा रहा है कि इंडिगो का यह विमान गुरुवार सुबह 6.30 राजधानी दिल्ली से लेह के टेकआफ हुआ था। लेकिन विमान के उडान भरने के कुछ पलों बाद ही विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आ गई। जिसके बाद विमान को दिल्ली वापस लौटाकर आईजीआई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की आपात लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया।
बताया जा रहा है इस विमान में चालक दल समेत 180 लोग सवार थे. सभी को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। विमान की लैंडिंग के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, इस घटना के दौरान कोई आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित नहीं किया गया था। एयरलाइन ने कहा कि वह जल्द ही इस घटना के संबंध में विस्तृत बयान जारी करेगी। हालांकि, अभी तक इंडिगो की ओर से उड़ान के डायवर्जन और वापस दिल्ली में लैंडिंग के कारणों पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विमानों में तकनीकी खराबी की लगातार आ रही खबरें
इससे पहले सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान एआई180 समय पर (रात 12.45 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।
दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट एआई315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।
Advertisment
Related Post