Download App

Latest News

कर्नाटक के इस मंदिर में रंग नहीं : राख से खेली जाती है होली, कामदेव और भगवान शिव से जुड़ा है इतिहासगुलाबी नगरी : हिंदू त्योहार-मुस्लिम कारीगरी के अद्भुत संगम की मिसाल है होली, सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंतओटीटी पर रिलीज हो रही अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' : अभिनेता ने बताया क्यों खास है फिल्ममिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति चिंताजनक : पीएम मोदी ने शांति-स्थिरता बनाए रखने किया आह्वान, कनाडा के साथ हुई डील का भी किया जिक्रट्रंप से पंगा न लें : व्हाइट हाउस ने जारी किए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर विशेषज्ञों के बयानमहाकालेश्वर मंदिर : ईष्ट देव के अद्भुत शृंगार का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, पंचामृत और फलों से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा फिर टली : नासा ने ऐसा कियाा 5वीं बार, जानें क्या रही मिशन स्थगित करने की असली वजह

 नासा ने ऐसा कियाा 5वीं बार, जानें क्या रही मिशन स्थगित करने की असली वजह
G

Ganesh Sir

Invalid DateInvalid Date

वॉशिंगटन। नासा ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा को एक बार फिर टाल दिया है। ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को स्थगित किया गया है। एक्सिओम स्पेस ने एक बयान में कहा एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) के लॉन्च को, जो 22 जून 2025 को होने वाला था। स्थगित कर दिया है। हालांकि नासा ने नई तारीख का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि (एक्स-4 सबसे पहले 29 मई को लांच किया जाना था, लेकिन क्रू ड्रैगन मॉड्यूल में विद्युत हार्नेस में अवलोकन की वजह से इसे 8 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट की तैयारियों में देरी के कारण लॉन्च को 9 जून तक के लिए टाल दिया। 9 जून को खराब मौसम की वजह से लॉन्च को 11 जून तक के लिए टालना पड़ा। इसके बाद एक्सिओम स्पेस मिशन को 19 जून को प्रक्षेपित होना था, लेकिन तब भी तकनीकी खराबी के कारण मिशन को रोकना पडा था। इसके बाद नासा ने 22 जून की तारीख फाइनल की थी, जिसे एक बार फिर टाल दिया गया है। यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि यह इन देशों की 40 साल बाद पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी. लेकिन बार-बार देरी ने सवाल खड़े किए हैं।

मिशन टालने का यह रहा प्रमुख कारण

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि कक्षीय प्रयोगशाला के ज्वेज्दा सेवा मॉड्यूल के सबसे पीछे के हिस्से में हाल ही में मरम्मत कार्य के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन का मूल्यांकन जारी रखने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। एक्सिओम स्पेस के बयान में कहा गया कि अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़े मसलों के कारण नासा यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्टेशन अतिरिक्त चालक दल के सदस्यों के लिए तैयार है। एजेंसी डेटा की समीक्षा करने के लिए आवश्यक समय ले रही है।

क्या है एक्सिओम मिशन 4

यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक होगा, साथ ही पोलैंड और हंगरी के लिए भी। ये दोनों देश 40 साल बाद पहली बार मानव अंतरिक्ष उड़ान में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब भारत, पोलैंड और हंगरी एक संयुक्त मिशन के तहत आईएसएस पर साथ जाएंगे। इस मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट पर स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में लॉन्च किया जाएगा। एक्सिओम-4 चालक दल का प्रक्षेपण फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39। से होगा।

इन वजहों से बार-बार हुई मिशन में देरी

फाल्कन 9 रॉकेट को तैयार करने में देरी

फाल्कन 9 रॉकेट में ईंधन रिसाव

फाल्कन 9 रॉकेट में तरल ऑक्सीजन का रिसाव

मौसम की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सर्विस मॉड्यूल में खराबी

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder