Latest News
हर्षवर्धन-सादिया की मूवी सिला फस्र्ट लुक रिलीज : इस हाल में दिखे एक्टर, निगेटिव रोल में नजर आएंगे करणवीर मेहरा
मुंबई। सनम तेरी कसस फिल्म से सबके दिलों में छा जाने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फस्र्ट लुक को अभिनेता ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में अभिनेता के साथ सादिया खतीब नजर आ रही हैं, जिसमें एक्टर ने सादिया को जोर से पकड़ रखा है। इसके साथ ही दोनों को घायल अवस्था में देखा जा सकता है, जिसमें वे खून से लथपथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है सिला। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता को इस आगामी फिल्म की तैयारी करते हुए देखा गया था। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में।
हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की आगामी फिल्म सिला का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि फिल्म में निगेटिव रोल में करणवीर मेहरा नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की शूटिंग कल यानी 01 जुलाई से शुरू हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। नेटिजंस कमेंट सेक्शन में लिखा रहे हैं कि पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म शानदार साबित होगी।
हर्षवर्धन राणे का वर्कफ्रंट
हर्षवर्धन राणे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म श्एक दीवाने की दीवानियतश् में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 02 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। फिल्म में अभिनेता के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Advertisement
Related Post