Download App

Latest News

रुपया संभालने की मुहिम : आरबीआई का बड़ा फैसला, बैंकों की खुली पोजिशन पर रोकबालेंद्र शाह : पीएम मोदी की बधाई से गदगद हुए नेपाल के नए पीएम, साथ काम करने के लिए दिखाई उत्सुकताछिंदवाड़ा हादसे पर सियासी घमासान : सरकारी फरमान पर जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- अब संवेदना भी हो गई खत्मजेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डाअब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचन

सुनंदा शेट्टी का जन्मदिन आज : शिल्पा ने मां को ऐसे विश किया बर्थडे, कमेंट करने वालों की लगी कतार

शिल्पा ने मां को ऐसे विश किया बर्थडे, कमेंट करने वालों की लगी कतार
G

Ganesh Sir

Invalid DateInvalid Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी का आज (20 जून) जन्मदिन है। वैसे तो सुनंदा को उनकी बेटियों शिल्पा और शमिता शेट्टी के नाम से जाना जाता है, लेकिन वह खुद भी सुर्खियों में रहती हैं। मां के जन्म दिन पर शिल्पा शेट्टी ने वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर कर एक शानदार कैप्शन भी मिला है जो भावुक करने वाला है।

शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है जन्मदिन की शुभकामनाएं मां। आपकी गोद मेरी सबसे अच्छी जगह है। आपकी दुआओं, बिना शर्त प्यार और खुशी के लिए शुक्रिया। आपके आशीर्वाद से मैं तरक्की कर रही हूं। आज और हर दिन मैं प्रार्थना करती हूं कि आपकी सेहत अच्छी रहे। आप ज्यादा आइसक्रीम और आम खाएं। मैं आपको इतना प्यार करती हूं कि आप सोच भी नहीं सकती।शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसमें म्यूजिक भी लगाया है।

शिल्पा शोट्टी ने जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी मां के साथ तस्वीरें देखकर लगता है कि उनकी मां के साथ बहुत अच्छी बनती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी कई बार अपनी मां के साथ बाहर घूमने गई हैं। वहां उन्होंने उनके साथ तस्वीरें ली हैं। वीडियो में उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

फराह, भाग्यश्री और सोफी ने किया कमेंट

शिल्पा की पोस्ट पर कई सेलेब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने उनकी इसलिए तारीफ की है कि उनका, उनकी मां के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। कोरियोग्राफर फराह खान ने शिल्पा की पोस्ट पर लिखा श्शेट्टी परिवार में सबसे खूबसूरत औरत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भाग्यश्री ने लिखा श्जन्मदिन की शुभकामनाएं आंटी।श् सोफी चैधरी ने लिखा श्जन्मदिन की शुभकामनाएं आंटी। बहुत सारा प्यार।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder